Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    आखिर नोटबंदी और जीएसटी का फायदा किसे मिला?

    By August 28, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582

     मेरी संस्मरण यात्रा:  पटना में एक दिन- राजेंद्र चौधरी

    27 अगस्त के दिन बिहार की राजधानी पटना में एक विराट रैली का आयोजन था। इसमें भाग लेने के लिए मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव और सांसद श्री किरनमय नंदा के साथ मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्वमंत्री गये। लखनऊ से हम तीनों लोग वायुयान से पटना के लिए चले थें। हम सबके लिए बिहार की यह यात्रा कई मायनों में बड़ी महत्वपूर्ण रही। एक तो इस रैली में श्री अखिलेश यादव की उपस्थिति को सभी दलों के नेताओं ने, जो वहां आए थे, विशेष महत्व दिया और वहां उनकी वक्ता तथा लोकप्रियता से प्रभावित होकर सभी ने मान लिया है कि अखिलेश यादव में राष्ट्रीय नेता होने की सभी संभावनाएं हैं। दूसरा प्रसंग यह उल्लेखनीय है राजेंद्र चौधरी की 35 वर्ष पूर्व की श्री शरद यादव के साथ की मुलाकातें फिर से ताजा हो गई और पुराने साथी शिवानंद तिवारी से भी भेंट हो गई।

    लखनऊ से पटना तक 50 मिनट की इस यात्रा अवधि में राजनीतिक चर्चा होनी ही थी। गांव-गरीब की बदहाली, बेकारी-गरीबी में बढ़त और समाज में बढ़ती विषमता तथा सदभाव की कमी पर अखिलेश जी की स्वाभाविक चिंता बारम्बार मुखर होती रही। वे पूछते हैं किसानों-नौजवानों को क्या मिला? भाजपा की आर्थिक नीतियां गरीबों, किसानों के विरूद्ध हैं। सामाजिक न्याय और आरक्षण की चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि हम चाहते है सभी को आरक्षण मिलें जिसके वह हकदार हैं। जिस समुदाय की जितनी जनसंख्या हो उसी के अनुपात में आरक्षण देना भी उचित होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि अब चूंकि आधार कार्ड की व्यवस्था है तो इसमें जातियों का भी ब्यौरा दर्ज हो तो आनुपातिक आरक्षण में सुविधा होगी।
    श्री अखिलेश यादव स्पष्टतः इस विचार के हैं कि गुमराह करके राजनीति नहीं करनी चाहिए। इससे लोकतंत्र की साख को बट्टा लगता है। उन्होंने सवाल उठाया कि नोटबंदी और जीएसटी का फायदा किसे मिला है? श्री यादव का यह भी मत है कि भ्रष्टाचार को व्यापक संदर्भ में समझना चाहिए। धोखा देना और वादाखिलाफी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। जिस नेता की कथनी और करनी में भेद होता है वह भी भ्रष्टाचारी होता है। डा. राम मनोहर लोहिया का यही मानना था।

    इन चर्चाओं के बीच ही पटना के हवाई अड्डे पर विमान उतर गया। सामने हजारों की भीड़ थी जो अपने प्रिय नेता अखिलेश जी के स्वागत के लिए आई थी। उनमें उमंग थी और उनका उत्साह हिलोरें ले रहा था। पटना हवाई अड्डे से रैली स्थल गांधी मैदान तक श्री अखिलेश यादव के अभिनंदन के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग कतारबद्ध खड़े थें। तमाम नौजवान अखिलेश जी की गाड़ी के साथ दौड़ते रहे। गांधी मैदान में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था। सड़कों पर जनसमुद्र का दृश्य था। जैसे ही गांधी मैदान के मंच पर श्री अखिलेश यादव पहुंचे लाखों लोग उनके स्वागत में खड़े होकर नारे लगाने लगे।

    श्री अखिलेश यादव ने पटना की रैली में ‘डिजिटल प्रधानमंत्री‘ के साथ ‘डीएनए चाचा‘ का भी जब जिक्र किया तो हर्षध्वनि के बीच लोगों ने इसको खूब एंज्वाय किया। उन्होंने कहा भाजपा ने देश को पीछे किया हैं। किसानों, नौजवानों के साथ धोखा किया हैं। भाजपा ‘डिजीटल इंडिया‘ की बात करती है इसलिए उसे आकाश से जमीनी हकीकत का पता नहीं चलता है। उन्होंने एलान किया कि भाजपा को रोकने में पटना की यह धरती इतिहास बदलेगी।

    गांधी मैदान के मंच पर, जहां विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति थी, वहीं पर राजेंद्र चौधरी की भेंट अपने दो पुराने साथियों शरद यादव और शिवानंद तिवारी के साथ हुई। राजेंद्र चौधरी के स्मरण पटल पर 1979 की वे स्मृतियां उभर आईं जब शरद जी सांसद थे और जनता पार्टी के युवा जनता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और राजेंद्र चौधरी विधायक तथा युवा जनता उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भी थे। तब जून 1979 में शिमला के रिज मैदान पर सत्याग्रह करते हुए गिरफ्तारी हुई थी और साथ साथ जेल में रहे।

    स्मरणीय है, राजेंद्र चौधरी और शरद यादव 35 वर्ष पूर्व एक कमरे में विट्ठल भाई पटेल हाउस में रहते थे। जनता राजनीति में लंबे समय तक दोनों साथ-साथ रहे। फिर दोनों के राजनीतिक क्षेत्र बदल गए। शरद यादव जनता दल में रह गए जबकि राजेंद्र चैधरी समाजवादी पार्टी की राजनीति से जुड़ गए।

    पटना के गांधी मैदान मंच पर ही एक और 50 वर्ष पुराने साथी शिवानंद तिवारी की भी राजेंद्र चौधरी से भेंट हो गई। शिवानंद तिवारी और राजेंद्र चैधरी दोनों 1967-68 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के युवा संगठन (समाजवादी युवजनसभा) के कार्यकर्ता थे। श्री शिवानंद तिवारी राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष भी है। बिहार की राजनीति में श्री कर्पूरी ठाकुर और श्री रामानंद तिवारी दोनों समाजवादी नेता डा. राम मनोहर लोहिया के सशक्त स्तंभ थे। प्रख्यात समाजवादी नेता श्री रामानंद तिवारी श्री शिवानंद तिवारी के पिता थे। श्री रामानंद तिवारी 1967 में बिहार के गृहमंत्री और श्री कर्पूरी ठाकुर के पुराने साथी सहयोगी रहे थे। श्री शिवानंद तिवारी ने राजेंद्र चौधरी से कहा कि अखिलेश यादव जी राष्ट्रीय नेता हैं और उन्हें पूरे देश का दौरा करना चाहिए। देश राजनीतिक नेतृत्व में परिवर्तन करना चाहता है। जनता को बस विकल्प का इंतजार है।

    #samajwadi party

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading