हम इस बाॅत के लिए गौरव महसूस करते है कि इस मिशन में हमें सहयोग करने का मौका मिला: रमाशंकर
लखनऊ 19 फरवरी 2018। अखिल भारती तैलिक साहू राठौर महासभा के युवा राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रामनारायण साहू के निजी सचिव रमाशंकर तेली को मिशन मोदी अगेन पीएम का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेटिक फाउण्डेशन फाॅर एक भारत, समृद्ध भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश शर्मा और संगठन मंत्री वीरेन्द्र रावत ने श्री रमाशंकर को भेजे नियुक्ति पत्र में उन्हें आवाहन किया है कि आप राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपनी सहभागिता निभाकर देश की प्रगति और उन्नति के भागीदारी बने।
श्री रमाशंकर ने अपनी नियुक्ति के उपरान्त मिशन मोदी अगेग पीएम का धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि हम इस पवित्र राष्ट्र कार्य में सदैव अपनी दृष्टि, आचरण व व्यवहार शुद्ध, सात्विक, निश्छल व श्रेष्ठता के आधार पर कार्य कर इस मिशन यज्ञ के लिए समर्पित रहेगें। हम इस बाॅत के लिए गौरव महसूस करते है कि इस मिशन में हमें सहयोग करने का मौका मिला। उनकी नियुक्ति पर अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण साहू, प्रदेश अध्यक्ष रामऔतार साहू, शिवसागर साहू आदि ने बधाई दी।






