Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    UPPCL से बढ़ी बिजली दरों में उजागर सभी कमियों पर आयोग तलब करेगा जवाब

    By August 21, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 542
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने बिजली दरों में व्यापक बढोत्तरी प्रस्ताव पर नियामक आयोग अध्यक्ष, श्री देश दीपक वर्मा से मुलाकात कर लम्बी वार्ता की
    • उपभोक्ता परिषद का दावा, देश के अनेकों राज्यों में 20 से 24 धण्टे सप्लाई फिर भी वर्ष 2017-18 की बिजली दरों में व्यापक कमी, फिर उ0 प्र0 में ज्यादा सप्लाई देने के नाम पर व्यापक बढोत्तरी क्यों?
    • उपभोक्ता परिषद का एलान, बिजली दर बढोत्तरी का हर स्तर पर होगा विरोध

    प्रदेश के ग्रामीण व कृषि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 260 से 350 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद, अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आज उप्र विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन श्री देश दीपक वर्मा से नियामक आयोग में मुलाकात कर लम्बी वार्ता की और एक जनहित प्रत्यावेदन सौंपा। उपभोक्ता परिष्द द्वारा अपने प्रत्यावेदन में जहाॅं बिजली कम्पनियों द्वारा उदय अनुबन्ध के विपरीत बिजली दरों में 3 गुना औसत बढोत्तरी प्रस्ताव दिये जाने एवं अनेकों बिजली दर संबंधी प्रस्ताव में उजागर कमियों पर विस्तार से चर्चा की। उपभोक्ता परिषद ने अपने प्रत्यावेदन में यह मुददा भी उठाया कि पावर कारपोरेशन की बिजली दर प्रस्ताव में सैकडों कमियाॅं हैं जब तक उस पर सही जवाब मंगा कर नियामक आयेाग उसका गहन परीक्षण न कर ले तब तक बिजली कम्पनियों द्वारा सौंपे गये प्रस्ताव व एआरआर को न स्वीकार करें।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने आयोग अध्यक्ष के सामने यह भी मुददा उठाया कि टैरिफ सरलीकरण कमेटी की बैठक में पूर्व में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के फिक्सड चार्ज को समाप्त करने व वाणिज्यक विद्युत उपभोक्ताओं के मिनिमम चार्ज को खत्म करने के लिये उपभोक्ता परिषद द्वारा प्रस्ताव रखा गया था जिसमें फिक्स चार्ज के मुददे पर आम सहमति नही बनी थी लेकिन वाणिज्यक विद्युत उपभोक्ताओं के मिनिमम गारण्टी चार्ज को समाप्त करने पर ज्यादातर सदस्यों की राय एक थी। उसके बावजूद भी बिजली कम्पनियों द्वारा पुनः फिक्सड चार्ज व मिनिमम चार्ज में बढोत्तरी कर आयोग के सामने प्रस्ताव लाया गया। यह कहाॅं तक उचित है? इन सभी मुददों पर गंभीरता से विचार किये जाने की आवश्यकता है।

    उप्र विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा ने सभी मुददों पर विस्तार से चर्चा करने के उपरान्त उपभोक्ताा परिषद अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि आयोग सभी मुददों पर परीक्षण करेगा। बिजली दर प्रस्ताव में जो कमियाॅं है उस पर आयोग द्वारा पावर कारपोरेशन से रिपोर्ट तलब की जा रही है। कमियों का समाधान होने के बाद ही आयोग एआरआर पर विचार करेगा।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह बडे दुर्भाग्य की बात है कि पूरे देश में ज्यादातर राज्य अपने विद्युत उपभोक्ताओं को 20 से 24 घण्टे बिजली दे रहे हैं उसके बावजूद भी उनके राज्य में वर्ष 2017-18 में उदय अनुबन्ध में प्रस्तावित वृद्धि से भी कम बिजली दर बढोत्तरी की गयी है परन्तु उप्र में प्रदेश की जनता के हितों के विपरीत ज्यादा बिजली सप्लाई देने के नाम पर कई गुना दरों में बढोत्तरी का प्रस्ताव दिया गया है जिसका हर स्तर पर व्यापक विरोध किया जायेगा।

    # avadesh verma #UPPCL LUCKNOW

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading