Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    क्या पावर कार्पोरेशन गारन्टी लेगा कि अब और नहीं बढ़ेगा घाटा: उपभोक्ता परिषद

    By December 9, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 531
    • आज से पूरे प्रदेश में जहाँ बिजली दर बढ़ोत्तरी लागू हो गयी वहीं पूरे प्रदेश के ग्रामीण व किसान आन्दोलित व आक्रोषित हैं।
    • उपभोक्ता परिषद ने आज बिजली विभाग के घाटे पर किया बड़ा खुलासा, कहा पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन व समय-समय पर सरकार की गलत नीतियों के चलते वर्ष 2000 में 77 करोड़ का घाटा वर्तमान में पहुँचा 78 हजार करोड़
    • घाटे के लिए पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन व बिजली कम्पनियाँ जिम्मेदार, फिर उसका खामियाजा प्रदेश की जनता को क्यों?
    • वर्तमान में उदय व पावर फाॅर आल में करोड़ों रूपये के रखे गये कन्सलटेन्ट, क्या पावर कार्पोरेशन लेगा गारन्टी कि अब और नहीं बढ़ेगा घाटा?
    लखनऊ 09 दिसम्बर। जहाँ पूरे उत्तर प्रदेश में आज से व्यापक बिजली दर बढ़ोत्तरी ग्रामीण किसानों व आम उपभोक्ताओं पर लागू हो गयी, और लगातार पूरे प्रदेश में किसान व ग्रामीण आन्दोलित हैं। उप्र सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है।  कहीं किसी ने मुँह खोला तो घाटे का रोना रोता रहे।  आज उपभोक्ता परिषद प्रदेश के उपभोक्ताओं को बताना चाहता है कि बिजली कम्पनियों के लगभग 78 हजार करोड़ घाटे के लिए पूरी तरीके से बिजली कम्पनियों का प्रबन्धन व सरकार द्वारा थोपी गयी समय-समय पर गलत नीतियाँ रहीं हैं, जिसमें उपभोक्ता का कोई भी दोष नहीं। जब जो सरकार आई बिजली दर उसने अपने ढंग से बिजली दरें बढ़ाईं, उपभोक्ताओं ने उसे भरा, जो सरकार आई, उसने अपने मनमाने तरीके से काम किया।
    अंततः उसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा। वर्तमान में पावर कार्पोरेशन की कोई ऐसी योजना नहीं है, जिसमें करोड़ों रूपये के कन्सलटेन्ट न रखे गये हों।  उदय व पावर फाॅर आल स्कीम में भी करोड़ों रूपये के कन्सलटेन्ट पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन ने रखा है, क्या प्रबन्धन इस बात की गारन्टी लेगा कि अब घाटा नहीं बढ़ेगा?  पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन अनेकों राज्यों में दौरे कर सुधार की संभावनायें भी तलाशता रहा।  इसके बावजूद भी सभी योजनायें आने वाले समय में स्वतः फ्लाप साबित रहीं और एक बार फिर अब उदय व पावर फाॅर आल की नाकामी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि वर्ष 1959 में गठित राज्य विद्युत परिषद जिसका कुल घाटा वर्ष 2000 में मात्र 10 हजार करोड़ पहुच जाने पर सरकार ने घाटे का वहन करते हुये राज्य विद्युत परिषद को विघटित कर कई कम्पनियों में विभाजित कर दिया गया और बड़े-बड़े दावे किये गये कि अब बिजली कम्पनियों में व्यापक सुधार होगा, और प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि सुधार की बात तो दूर कम्पनियाँ घाटे में डूबती चली गयी।  वर्तमान में घाटों पर नजर डालें तो उदय स्कीम मंे कम्पनियों ने माना कि अब उनका कुल घाटा लगभग 70738 करोड़ है और वहीं पावर फार आल में माना कि वर्ष 2015-16 तक बिजली कम्पनियों का कुल घाटा लगभग 72770 करोड़ है। वर्तमान में यह 78 हजार करोड़ के ऊपर होगा, इसके लिये कौन जिम्मेदार है? बिजली कम्पनियों द्वारा 14 मार्चर्, 2013 में एफआरपी (वित्तीय पुनर्गठन योजना) लायी गयी और जिसको उ0प्र0 के मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदित किया गया। अब उदय व पावर फार आल के अनुबन्ध तहत सुधार की बात हो रही है, जबकि स्थिति पूरी तरह उल्टी है।
    वर्ष                       बिजली कम्पनियों का कुल घाटा (करोड़ में)
    2000-01              77 करोड़ (एफ0आर0पी0 के अनुसार)
    2005-06              5439 करोड़ (एफ0आर0पी0 के अनुसार)
    2007-08              13162 करोड़ (एफ0आर0पी0 के अनुसार)
    2009-10              20104 करोड़ (एफ0आर0पी0 के अनुसार)
    2010-11              24025 करोड़ (एफ0आर0पी0 के अनुसार)
    जनवरी 2016 में       70738 करोड़ (उदय अनुबन्ध के अनुसार)
    2015-16               72770 करोड़ (पावर फार आल के अनुसार)
    वर्तमान में               लगभग 78000 करोड़ के ऊपर
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग का प्रबन्धन पहले तो पूरी तरह इंजीनियरों के हाथ में था, लेकिन जब से बागडोर नौकरशाहों ने संभाली, उस दौरान घाटा आसमान पर पहुँच गया, जो यह सिद्ध करता है कि नौकरशाहों के कार्यकाल में बिजली विभाग में मनमाने तरीके से नीतियाँ लागू की गयी और उसका खामियाजा जनता भुगत रही है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading