Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    ‘प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना’ पर ग्रहण है महंगी बिजली

    By December 16, 2017Updated:December 16, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 510
    • ‘‘प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना’’ की अपार सफलता तब होती, जब केन्द्र का यह भी नारा बुलन्द होता कि ‘‘हर घर बिजली, सस्ती बिजली’’
    • एक तरफ केन्द्र सरकार क्रास सब्सिडी कम करने हेतु मार्च, 2018 के बाद योजना ला रही है वहीं दूसरी तरफ हर घर को बिजली की योजना कैसे होगी साकार?
    • बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि बिजली सस्ती नहीं, बहुत सस्ती होना चाहिए और हमेशा सार्वजनिक क्षेत्र में होना चाहिए, केन्द्र सरकार इसका करे अनुकरण
    लखनऊ 16 दिसम्बर। कल से पूरे प्रदेश में ‘‘प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना’’ के लिए मेगा कैम्प आयोजित किया जा रहा है जो निश्चित ही एक सराहनीय कदम है, लेकिन यदि केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार इस दिशा में भी विचार करती कि ‘‘हर घर बिजली, सस्ती बिजली’’ तो ज्यादा उचित होता।  जिस प्रकार से प्रदेश में आम ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली दरों में व्यापक बढ़ोत्तरी की गयी है, उससे यह अभियान ‘‘हर घर बिजली, मंहगी बिजली’’ में परिवर्तित हो जायेगा।  उपभोक्ता परिषद ने केन्द्र सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि 8 दिसम्बर को हुए राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में केन्द्रीय ऊर्जा मन्त्री की यह घोषणा कि – मार्च, 2018 के लिए टैरिफ पालिसी के अनुसार क्रास सब्सिडी को घटाने का खाका तैयार किया जा रहा है, जो पूरी तरह यह सिद्ध करता है कि आने वाले समय में आम जनमानस की दरों में और ज्यादा इजाफा होगा।
     
    यह कहना गलत नहीं होगा कि 2-4 घंटे अधिक बिजली देकर ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की दरें शहरी विद्युत उपभोक्ताओं के बराबर हो जायेंगी, जो पूरी तरह देश की गरीब जनता के साथ बड़ा अन्याय होगा।  किसी भी प्रदेश में ऐसा अभियान देखने को नहीं मिलेगा, जहाँ पहले बिजली दरों में व्यापक बढ़ोत्तरी कराई जाती है और फिर घर-घर बिजली देने का अभियान चलाया जाता है।  सबसे बड़ा सवाल यह है कि गरीब उपभोक्ता को यदि फ्री में कनेक्शन भी मिल गया तो वह उसका लाभ वह तभी ले सकता है जब बिजली सस्ती हो, और उसके वहन करने योग्य हो। बिजली का उपभोग गरीब किसान व घरेलू आम उपभोक्ता आवश्यकता के रूप में करता है लेकिन उद्योग व व्यापार इसे कच्चे माल के रूप में उपभोग करते हैं ऐसे में क्रास सब्सिडी घटाना नहीं, बढ़ाना चाहिए।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार, जो लगातार बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार करने की बात करती है उसे शायद यह पता ही होगा कि बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने एक बार जोर देकर यह बात कही थी कि बिजली सस्ती नहीं, बहुत सस्ती होनी चाहिए और हमेशा सार्वजनिक क्षेत्र में होना चाहिए, जिससे आम गरीब जनता सभी इसका लाभ ले पायें, लेकिन वर्तमान में जो नीतियाँ सरकारों द्वारा प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं पर थोपी जा रही है उससे शायद सरकार का यह लक्ष्य तो पूरा हो जाये कि हर घर को बिजली मिल जाये, लेकिन यह नामुमकिन होगा कि हर घर मंहगी बिजली का उपभोग कर पाये।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि अब ज्यादातर उन्हीं इलाकों में बिजली नहीं है, जहाँ वितरण मेन्स नहीं उपलब्ध है या तो वह लोग बिजली से वंचित हैं जो बिजली कनेक्शन लेने में आर्थिक रूप से कमजोर हैं।  ऐसे में सरकार को ऐसे गरीब आम जनमानस के लिए सस्ती बिजली हेतु एक महत्वाकांक्षी योजना लाना चाहिए था।  तब सही मायने में घर-घर बिजली का सपना साकार होता।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading