लखनऊ 22 दिसम्बर। किसी भी आपदा से निपटने के लिये सदैव तत्पर है राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 11 वी वाहिनी की एक विशिष्ठ प्रशिक्षित टीम ने आलोक कुमार सिहं के दिशा निर्देशन में आज लखनऊ के गोमतीनगर मे स्थित राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण पिकप भवन में समुदयिक भवन कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत में इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने आपदा के निहितार्थ एंव एनडीआरएफ की कार्यशैली पर अपना व्याख्यान दिया। तत्पश्चात इंस्पेक्टर चंदन कुमार एंव उनकी टीम द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया जैसे किसी भी घटना के दौरान लगने वाली चोटो को स्थिर करना, फंसे हुये व्यक्तियों को बाहर निकालना और उनको स्थानीय संसाधनो की मदद से जिसमें कम्बल, रस्सी एवं बोरी से स्ट्रेचर बनाने का तरीका सिखाया और साथ ही घायलो को अस्पताल पूर्व की जाने वाली चिकित्सा के बारे में बताया जिसमे मुख्य रुप से सिर में चोट लगने, आख में चोट लगने, रक्त श्राव को रोकना, श्वासन नली में अवरोध, बाहरी वस्तुओ का अवरोध निवारण तथा हाथ एंव पैर में फैक्चर हो जाने पर उन चोटो को स्थिर करने का तरीका के बारे में बताया।
इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण प्रांगण गोमतीनगर में सुश्री रामप्यारी एलएचवी स्वास्थ्य निरीक्षिका प्रभारी (सीएच सी – कसमंडा सीतापुर) की उपस्थित में आशा, बीएचडब्लू, और ए डब्लू डब्लू लगभग 40 लोगो को प्रशिक्षण दिया गया।






