वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रियंका गांधी ने दलित महापंचायत को किया संबोधित, कांग्रेस करेगी सड़कों पर उतर कर भारत बन्द का समर्थन
लखनऊ 06 दिसम्बर 2020: उप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ‘दलित महापंचायत’ को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उप्र प्रियंका गांधी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय, संविधान व दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बचाने एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए प्रत्येक गांव में अनु0जाति विभाग के कार्यकर्ताओं को बनाना है।
आने वाले दौर में सामाजिक न्याय, संविधान और दलित छात्रों की छात्रवृति को बचाने व अत्याचार के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करें दलित कांग्रेस: प्रियंका गांधी
उन्होने मौजूदा दौर में उप्र में दलितों पर निरन्तर होने वाले अत्याचार, उत्पीड़न की घटनाओं पर दुःख व्यक्त किया। साथ ही साथ उन्होने कहा कि दलित समुदाय निरन्तर विरोध और प्रतिरोध के स्वर बुलन्द कर रहे हैं। उन्होने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार उस घटना के बाद भी कोई सुधार करने के बजाए पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाए पीड़ितों पर अत्याचार करने में जुटी है और उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर रही है।








1 Comment
outstanding article