तंज खबर पर:
बेटे ने ही की थी पूर्व विधायक की हत्या (एक खबर)
प्रॉपर्टी की लालच सारे रिश्तों को मिट्टी में मिला देती है!
जनप्रतिनिधियों से तालमेल बैठाएं अधिकारी : श्रीकांत
और जनप्रतिनिधि क्या करें, यह भी तो बताइए!
आईपीएस अफसर के खिलाफ एसआईटी ने शुरू की जांच (एक खबर)
कल तक साहब थे, आज हुए गुनहगार!
50 हजार खाली सीटें देखेंगी मैच (एक खबर)
यह खौफ भी ऐतिहासिक होगा!
मंडल के 62 फीसद सरकारी स्कूलों में बिजली न पंखे (एक खबर)
लेकिन बजट तो पूरा इस्तेमाल हुआ होगा!
यूजी परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप (एक खबर)
ज्यादातर परीक्षाओं में आजकल यही रोना है भइया !







