Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कड़ाके की सर्दी में नवजात को हाइपोथर्मिया से बचाएं, कमरे का तापमान बनाये रखें 26 से 28 डिग्री

    ShagunBy ShagunJanuary 6, 2023Updated:January 6, 2023 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 826

    त्वचा पतली होने की वजह से नवजात शिशुओं पर होता है सर्दी का ज्यादा असर

    लखनऊ, 6 जनवरी 2023: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी नवजात शिशुओं में हाइपोथर्मिया (ठण्डा बुखार) का मुख्य कारण बन सकती है। अवंतीबाई अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान का कहना है कि नवजात शिशुओं की त्वचा पतली होती और उनमें ब्राउन फैट (वसा) कम होता है, ऐसे में वह ठण्ड की गिरफ्त में आसानी से आ जाते हैं और हाइपोथर्मिया का शिकार हो जाते हैं। इसकी अनदेखी सेहत के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है।

    डॉ. सलमान का कहना है कि हाइपोथर्मिया नवजात शिशुओं में शुगर लेवल को कम कर देता है, जिससे शिशुओं में आंतरिक ब्लीडिंग शुरू हो जाती है और शिशु को झटके भी आने लगते हैं। ऐसे में जरुरी है कि शिशुओं के शरीर का उचित तापमान (36.5 से 37.5 डिग्री सेल्सियस) बनाये रखें।

    इसके लिए ज़रूरी है कि जिस कमरे में शिशु को रखें, उस कमरे का तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस हो। शिशु को माँ से अलग नहीं करना है, कंगारू मदर केयर देना है और नियमित स्तनपान कराना है। यदि शिशु ढाई किलो से कम वजन का है और उसकी नाल नहीं अलग हुई है तो उसे नहलाने से बचें। इसके साथ ही इस मौसम में जितना एक सामान्य व्यक्ति कपड़ा पहन रहा है, उससे 2-3 ज्यादा लेयर कपड़ा शिशु हो पहनाना चाहिए। शिशु को भारी कपड़े पहनाने की जगह, कई लेयर में कपड़े पहनाएं। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि शिशु का सिर, हाथ और पैर पूरी तरह से ढका हो।

    डॉ. सलमान बताते हैं कि यदि शिशुओं में हाइपोथर्मिया के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    शिशुओं में हाइपोथर्मिया के लक्षण-

    • रोते समय कम आवाज़ निकलना या न निकलना
    • उर्जा की कमी होना
    • हमेशा सुस्त रहना
    • नीली और ठंडी त्वचा
    • ठीक तरह से स्तनपान न करना
    • ह्रदय की अनियमित धड़कन
    • खून में ऑक्सीजन का निम्न स्तर
    • हाइपोग्लाइसीमिया यानि शरीर में ग्लूकोज की मात्रा का कम होना

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading