Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, मांगे पूरी न होने तक आन्दोलन रहेगा जारी

    By July 28, 2017 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 592

    राज्यपाल से संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर इच्छा मृत्यु की माँग की

    माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन उप्र ने अपनी माँगों को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के चौथे दिन आमरण अनशन जारी रखा

    माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पार्क रोड के परिसर में आमरण अनशन के आज चौथे दिन अनशनकारियों की हालत बिगड़ गयी, उन्हे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अनशनकारियों का कहना है जब तब हमारी मांगे पूरी नहीं होती अनशन जारी रहेगा।
    प्रदेश अध्यक्षा सुश्री साजदा पंवार ने बताया कि अनशनकारियों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के परिसर में बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे रात व्यतीत की। इससे मच्छर काटने और मौसम की खराबी से अनिरुद्ध पाण्डेय, शरद त्रिपाठी, श्रीमती रोली श्रीवास्तव सहित कई शिक्षकों की तबियत खराब हो गई, तथा करीब दोपहर 12 बजे कम्प्यूटर शिक्षक नरेन्द्र कुमार, जिला सहारनपुर को चक्कर आने लगे और बेहोश होकर गिर पड़े। जिससे उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन शिक्षक वचनबद्ध है कि जब तक माननीय मुख्यमंत्री से वार्ता नही होती है और उनकी समस्याओं का समाधान नही होता है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
    उन्होंने ये भी बताया कि कल दिनांक 27.07.2017 को दोपहर 4.00 बजे राजभवन में महामहिम राज्यपाल महोदय से संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर उनसे इच्छा मृत्यु की माँग की थी। जिस पर उन्होंने इस मुद्दे पर माननीय मुख्यमंत्री जी से तत्काल वार्ता करने की बात कही।

    प्रदेश प्रवक्ता पुण्य प्रकाश त्रिपाठी बताया कि आज धरने के चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी हाल-चाल जानने नही आया। इससे योगी सरकार में भी शासन और विभाग के अधिकारियों की उदासीनता स्पष्ट होती है।
    आमरण अनशन पर अनिरुद्ध पाण्डेय (प्रदेश महामंत्री), पुण्य प्रकाश त्रिपाठी (प्रदेश प्रवक्ता), बृहमप्रकाश दुबे (प्रदेश संगठन मंत्री), मो0 दिलनवाज (मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद), देवेन्द्र सिंह (मण्डल अध्यक्ष मेरठ), नीरज शुक्ला (मण्डल मंत्री कानपुर), कु0 वर्षा (जिलाध्यक्ष गाजियाबाद), कु0 सुरभि लता (जिला उपाध्यक्ष हरदोई), श्रीमती रौली श्रीवास्तव (कम्प्यूटर शिक्षिका सीतापुर), श्रीमती रेखा मिश्रा (कम्प्यूटर शिक्षिका सुल्तानपुर), विनय शनी यादव (मण्डल उपाध्यक्ष इलाहाबाद), प्रवीण तिवारी (मण्डल उपाध्यक्ष गोरखपुर), शरद त्रिपाठी (जिला अध्यक्ष इलाहाबाद), प्रमोद राजभर (जिला अध्यक्ष आजमगढ़), संजय कुमार (जिला मंत्री सहारनपुर), बृजनारायण मल्ल (जिला मंत्री मऊ), श्यामू गुप्ता (जिला कोषाध्यक्ष प्रतापगढ), राजकुमार लोधी (कम्प्यूटर शिक्षक बुलन्दशहर), नरेन्द्र कुमार (कम्प्यूटर शिक्षक सहारनपुर), बृजेश पाठक (कम्प्यूटर शिक्षक बलिया), अशोक यादव (कम्प्यूटर शिक्षक प्रतापगढ़) आदि बैठे हुये हैं।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading