Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    किताबों में उभरे स्वतंत्रता आंदोलन के चटख रंग

    By August 13, 2017Updated:August 13, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555
    मोतीमहल लान में राष्ट्रीय पुस्तक मेला
      
    लखनऊ, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व वेला पर यहां मोतीमहल वाटिका लाॅन राणा प्रताप मार्ग में चल रहा राष्ट्रीय पुस्तक मेले की किताबें अपने भीतर आजादी के संघर्ष, अनेक क्रान्तिकारियों की गाथाओं के चटख रंग बयां करती दिख रही हैं। पुस्तक मेले में पुस्तकें न्यूनतम 10 प्रतिशत छूट पर मिल रही है।
    नाॅलेज हब की ओर से यहां निःशुल्क प्रवेश वाले इस मेले में ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास’, ‘भारत में अंग्रेज़ी राज’, ‘मैं सुभाष बोल रहा हूूं’, ‘वीर सावरकर’, ‘भगत सिंह के पत्र’, ‘अठारह सौ सत्तावन’, ‘आज़ादी के दस्तावेज’, गांधीः एक असम्भव सम्भावना’, ‘1857 के बागी सिख’, ‘आजाद हिन्द फौज की कहानी’,  जैसी बहुत सी किताबें प्रभात, लोक भारती, वाणी, एनबीटी जैसे यहां के विभिन्न स्टालों पर दिखाई दे रही हैं। स्वाधीनता संग्राम और क्रान्तिकारियों से सम्बंधित किताबों का बहुत बड़ा संग्रह प्रकाशन विभाग के स्टाल पर है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी विषयों पर विविधता भरी पुस्तकें स्टालों पर है।
    मेले में आज महंत द गाॅड फादर, आपरेशन लाॅग आउट’, ब्लडी मेरिट स्काॅलर्स जैसी किताबों के लेखक व रेलवे अधिकारी अमिताभ कुमार के स्टाल पर उनकी आज शाम तक कुल 180 किताबें बिक गईं। इसी मेले में उनकी नई किताब ‘सरपंच’ भी आजादी के दिन लोकार्पित होने वाली है। संयोजक देवराज अरोड़ा ने बताया कि स्वच्छता और पर्यावरण चेतना को जाग्रत कर रहा यह मेला नित्य सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक चलेगा।
    सांस्कृतिक पाण्डाल में आयोजनों का क्रम आज निशीथ गुप्ता व शिखा गुप्ता के संयोजन में सहज योग से आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम से प्रारम्भ हुआ। साहित्यिक आयोजनों में रोली शंकर श्रीवास्तव के उपन्यास ‘गुलमोहर एक यात्रा’ पर हुए संवाद में अनेक रचनाकारों ने अपने वक्तव्य रखे। काव्या सतत साहित्य यात्रा समूह के अलका प्रमोद के संचालन में चले कार्यक्रम में कैलाश निगम, ओम नीरव, सीमा अग्रवाल, संध्या सिंह, निवेदिता सिंह, निशा कोठारी, डा.मधु चतुर्वेदी,  आदि ने रचना पाठ किया। डा.मंजूषा मोहन की अंग्रेजी पुस्तक ‘एन इनचैंटिंग टेल आफ डिवाइन लव’ के लोकार्पण समारोह में महेन्द्र भीष्म और मृत्युंजय मिश्र अतिथियों के तौर पर सम्मिलित हुए। प्रभात प्रकाशन की ‘मुझे यूपीएससी टापर बनना है’ के लेखक निशांत जैन ने उपस्थित युवाओं के सामने प्रतियोगी परीक्षा का लक्ष्य भेदने के गुर बताए और सवालों के जवाब भी दिए। काव्य समारोहों की शृंखला में डा.सुनील जोगी के संयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों का विशिष्ट कवि सम्मेलन भी देर शाम प्रारम्भ हुआ।
    पुस्तक मेले में आज 14 अगस्त 2017 
    पूर्वाह्न 11.30 बजे – अगीत परिषद के संयोजन में काव्यगोष्ठी
    अपराह्न 2.00 बजे –  शीला पाण्डेय की कृति ‘समय के घेरे’ पर चर्चा
    अपराह्न 3.15 बजे –  उदय सेनापति की पुस्तक ‘फिल्म मेकिंग’ का विमोचन
    शाम 4.00 बजे- विनय वाजपेयी की पुस्तक का लोकार्पण
    शाम 5.30 बजे- डा.अमिता दुबे के काव्य संग्रह ‘ऐसा मन करता है’ का लोकार्पण
    शाम 7.00 बजे- सुन्दरम संस्था का काव्य समारोह

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading