Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    किताबों में समाया नया पुराना साहित्य संसार 

    By August 14, 2017 साहित्य No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 805
    मोतीमहल लान में राष्ट्रीय पुस्तक मेला
    लखनऊ, 14 अगस्त। ‘न कभी प्रेमचंद, निराला, महादेवी का जमाना खत्म होगा और न ‘मधुशाला’, ‘गुनाहों का देवता’, ‘राग दरबारी’ व ‘टोपी शुकुल’ जैसे काव्य व कथा साहित्य को भूल पाएंगे। नये की बीच पुराना साहित्य हरदम अपना अलग आयाम पेश करेगा। यह निष्कर्ष उन साहित्यप्रेमियों को देखकर निकाला जा सकता है जो यहां मोतीमहल वाटिका लाॅन राणा प्रताप मार्ग में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में आ रहे हैं। पुस्तक मेले में पुस्तकें न्यूनतम 10 प्रतिशत छूट पर मिल रही है।
    मेले में ज्ञानपीठ के स्टाल पर वाणी बसु का लिपिका साहा द्वारा अनुवादित उपन्यास ‘मैत्रेय जातक’ और संतोष चैबे के उपन्यास ‘जलतरंग’ के साथ ही नया ज्ञानोदय के ताजा अंक को साहित्यप्रेमी अपनी निगाहों में परख रहे हैं। बिहार हिन्दी ग्रंथ अकादमी के स्टाल में भारतीय साहित्य कोश, भारतीय आलोचना शास्त्र व हिन्दी व्याकरण का इतिहास जैसी अनेक विषयों की किताबें हैं। वाणी प्रकाशन में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त यतीन्द्र मिश्र की ‘लता सुर गाथा’, व नदीम हसनैन की ‘दूसरा लखनऊ’ के साथ ही नई पुस्तकों में रामजी तिवारी की ‘लद्दाख में कोई रैंचो नहीं रहता’, राकेश तिवारी की ‘फसक’, रवीन्द्र वर्मा की ‘एक डूबते जहाज की अंतर्कथा’ और नागभूषण पटनायक की ‘क्रान्ति की राह में’ जरूर टटोली जा रही है। राजपाल एण्ड संस में नई किताबों में ‘रीबूटिंग इण्डिया’ के साथ ही साहित्य में लापता हो गये रचनाकार स्वदेश दीपक का कथा संग्रह ‘बगूगोशे’ लोगों को आकर्षित कर रहा है। प्रभात प्रकाशन लोकप्रिय कहानियां शृंखला में वृंदावन लाल वर्मा, श्रीलाल शुक्ल, सच्चिदानंद जोशी, डा. विद्याविंदु सिंह, मीरा सीकरी, बलराम आदि का कथा साहित्य लाया है तो केके पब्लिकेशन ने हास्य व्यंग्य सरताज सीरीज में डा.सूर्यकुमार पाण्डे, जेमिनी हरयाणवी, सरोजनी प्रीतम, डा.सुरेश अवस्थी, राजेन्द्र पटोरिया आदि के 10 खण्ड लेकर आया है। संयोजक देवराज अरोड़ा ने बताया कि इसके अतिरिक्त, राजकमल, लोकभारती, किताबघर, साहित्य भण्डार, अमन प्रकाशन, राजस्थान पत्रिका, परिमल प्रकाशन व प्रकाशन विभाग के स्टालों पर साहित्य और अन्य विषयों की नई पुस्तकें खूब हैं।
    सांस्कृतिक पाण्डाल में आयोजनों का क्रम आज निशीथ गुप्ता व शिखा गुप्ता के संयोजन में सहज योग से आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम से प्रारम्भ हुआ। साहित्यिक आयोजनों में रोली शंकर श्रीवास्तव के उपन्यास ‘गुलमोहर एक यात्रा’ पर हुए संवाद में अनेक रचनाकारों ने अपने वक्तव्य रखे। काव्या सतत साहित्य यात्रा समूह के अलका प्रमोद के संचालन में चले कार्यक्रम में कैलाश निगम, ओम नीरव, सीमा अग्रवाल, संध्या सिंह, निवेदिता सिंह, निशा कोठारी, डा.मधु चतुर्वेदी,  आदि ने रचना पाठ किया। डा.मंजूषा मोहन की अंग्रेजी पुस्तक ‘एन इनचैंटिंग टेल आफ डिवाइन लव’ के लोकार्पण समारोह में महेन्द्र भीष्म और मृत्युंजय मिश्र अतिथियों के तौर पर सम्मिलित हुए। प्रभात प्रकाशन की ‘मुझे यूपीएससी टापर बनना है’ के लेखक निशांत जैन ने उपस्थित युवाओं के सामने प्रतियोगी परीक्षा का लक्ष्य भेदने के गुर बताए और सवालों के जवाब भी दिए। काव्य समारोहों की शृंखला में डा.सुनील जोगी के संयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों का विशिष्ट कवि सम्मेलन भी देर शाम प्रारम्भ हुआ।
    अगीत परिषद द्वारा रंगनाथ मिश्र के संयोजन में शुरू हुई काव्यगोष्ठी से आज सांस्कृतिक मंच सुबह से ही गूंजता रहा। शीला पाण्डेय के निबंध संग्रह ‘समय के घेरे’ पर चली चर्चा में हरिमोहन बाजपेयी ने कहा कि इसके महिलाओं से जुड़े आयामों पर लिखे निबंध प्रभावी हैं। प्रो.त्रिभुवननाथ शुक्ल ने कहा कि ये निबंध अपने समय से संवाद करते लगते हैं। स्वयं लेखिका ने कहा कि उनकी कोशिष समाज की परतों के भीतर के सत्य को रखने की रही है। अंत में आभार पद्मकांत शर्मा ने व्यक्त किया। इसी क्रम में डा.अमिता दुबे की पुस्तक ‘अभिव्यक्ति के इन्द्रधनुष’ और काव्य संग्रह ‘ऐसा मन करता है’ का लोकार्पण कौशलेन्द्र पाण्डेय, डा.योगेश प्रवीन, डा.वंदना श्रीवास्तव, अलका प्रमोद आदि अनेक रचनाकारों की उपस्थिति में हुआ। दोनों ही पुस्तकों की विद्वानों से सारगर्भित समीक्षा की। विनय वाजपेयी के कविता संग्रह ‘निकलेगा जयहिन्द’ के लोकापर्ण में डा.विद्याविंदु सिंह, डा.सूर्यप्रसाद दीक्षित, डा.महेशचन्द्र द्विवेदी आदि ने विचार रखे। इसी क्रम में उदय सेनापति की पुस्तक ‘फिल्म मेकिंग’ का भी विमोचन हुआ। समापन सुन्दरम संस्था के काव्य समारोह से हुआ।
    पुस्तक मेले में आज 15 अगस्त 2017 
    अपराह्न 11.30 बजे – परिचर्चा- आज का समय और साहित्यकारों का दायित्व
    अपराह्न 2.00 बजे – कवयित्री सम्मेलन व नीरजा हेमेन्द्र की कृति ‘ढूंढकर लाआ’ का लोकार्पण
    शाम 5.00 बजे –  निगहत खान की पुस्तक का विमोचन
    शाम 5.30 बजे- अमिताभ कुमार की पुस्तक ‘सरपंच’ का लोकार्पण
     शाम 7.00 बजे- लक्ष्य साहित्यिक संस्था का राष्ट्र भावना काव्य समारोह
    पुस्तक मेले में कल 16 अगस्त 2017
    पूर्वाह्न 11.00 बजे – नवसृजन संस्था द्वारा काव्य गोष्ठी
    अपराह्न 2.00 बजे –  युग गरिमा पत्रिका द्वारा काव्य सम्मेलन
    अपराह्न 3.30 बजे –  उत्कर्ष प्रतिष्ठान की ओर से साहित्यिकी आयोजन
    शाम 5.00 बजे- साहित्यकार शिरोमणि सम्मान व लखनऊ सेवारत्न सम्मान समारोह
    शाम 6.00 बजे- राजेश अरोड़ा शलभ की पुस्तक ‘राग सरकारी’ का लोकार्पण
    शाम 7.00 बजे- अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

    #pustak mela motimahal laun lucknow

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading