Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग को बनाएंगे जन आंदोलन: पप्‍पू यादव

    By June 5, 2018 राजनीति No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 573
    • वॉल राइटिंग, नुक्‍कड़ सभा और जनसंपर्क के माध्‍यम से होगा जनसंपर्क
    • सांसद ने लोकसभा में बिहार के बंटवारे का किया था विरोध

    पटना, 05 जून। जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिलाने के लिए पार्टी गांव-गांव तक जन-जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता वॉल राइटिंग, नुक्‍कड़ सभा और जनसंपर्क के माध्‍यम से विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग को जन आंदोलन बनाएंगे। बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा और विशेष पैकेज की मांग के लिए आज पटना के गर्दनीबाग में जन अधिकार पार्टी (लो) की ओर आयोजित विशाल धरना को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि गांधी, लोहिया और जेपी के नाम पर राजनीति करने वालों ने बिहार को कबिलाई शासन के दौर में पहुंचा दिया है। इस राज्‍य में कोई सुरक्षित नहीं है।

    श्री यादव ने कहा कि विशेष राज्‍य का दर्जा और शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ करने के लिए विशेष पैकेज की मांग को लेकर पार्टी गांव-गांव तक संघर्ष करेगी। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वॉल राइटिंग, नुक्‍कड़ नाटक और जनसंपर्क के माध्‍यम से विशेष राज्‍य का दर्जा और विशेष पैकेज के लिए पार्टी के प्रयासों से लोगों अवगत कराएं और इसके लिए जनसमर्थन तैयार करें। विशेष राज्‍य का दर्जा और विशेष पैकेज बिहार का हक है, जो उसे हर हाल में मिलना चाहिए।

    श्री यादव ने कहा कि जब बिहार के बंटवारे का प्रस्‍ताव लोकसभा में आया था तो निर्दलीय सांसद के रूप में उन्‍होंने इसका विरोध किया था। बंटवारे के बाद बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग की थी। लेकिन आज तक कोई प्रयास नहीं किया गया। आज चुनाव सिर पर है तो फिर सत्‍तारूढ़ पार्टियों द्वारा विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग उठायी जा रही है।

    धरना की अध्‍यक्षता नवल‍ किशोर यादव ने की, जबकि संचालन अवधेश कुमार लालू ने किया। धरना को रघुपति प्रसाद सिंह, एजाज अहमद, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेमंचद सिंह, राजेश रंजन पप्‍पू, अकबर अली परवेज, गौतम आनंद, नागेंद्र त्‍यागी, विकास बॉक्‍सर,अनिल यादव, जेपी यादव, अरुण सिंह, निरंजन यादव, राजीव कुसुम, बेसलाल यादव व रजनीश तिवारी आदि ने संबोधित किया।

    #जन अधिकार पार्टी (लो) #पप्‍पू यादव #सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव

    Keep Reading

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    Noida Workers' Movement: Central Trade Unions Launch Sharp Attack on Government, Demand Immediate Release of All Arrested Workers

    नोयडा मजदूर आंदोलन: केंद्रीय श्रम संगठनों का सरकार पर तीखा हमला, गिरफ्तार सभी मजदूरों की तत्काल रिहाई की मांग

    A New Milestone in Cheating-Free Examinations! Re-examination for Assistant Professor Posts Across 17 Subjects Successfully Conducted Under AI Surveillance in Uttar Pradesh.

    नकलविहीन परीक्षा का नया कीर्तिमान! उत्तर प्रदेश में सहायक आचार्य की 17 विषयों की पुनर्परीक्षा AI निगरानी में सकुशल सम्पन्न

    A Sip of Tea Sparks Political Row in Fatehpur

    चाय की चुस्की बनी सियासी बवाल! अखिलेश को चाय पिलाने वाली दुकान पर फूड सेफ्टी का छापा, चायवाला दुकान बंद करने को मजबूर

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    April 20, 2026
    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    April 20, 2026
    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    April 20, 2026
    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    April 20, 2026
    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    April 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading