Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    कांग्रेस को जीवित रखने की जवाबदारी राहुल गांधी की है मेरी नहीं: अमित शाह

    ShagunBy ShagunJune 12, 2018 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 630

    छग में हमारा विधानसभा चुनाव का मिशन 65 पूरा होकर रहेगा

    रायपुर, 13 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत का आशय कांग्रेस की संस्कृति से मुक्ति का है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के बगैर लोकतंत्र संभव नहीं है। शाह ने सोमवार को सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में कहा,जब मैं कांग्रेस मुक्त भारत की बात करता हूं तो इसका मतलब कांग्रेस की संस्कृति से मुक्ति का है। विपक्ष के बगैर लोकतंत्र संभव ही नहीं है। यह अलग बात है कि कांग्रेस देश में सिमटती जा रही है। कांग्रेस को जीवित रखने की जवाबदारी राहुल गांधीजी की है मेरी नहीं।’

    राहुल गांधी पर लगातार हमले को लेकर उन्होंने कहा कि इस व्यक्तिगत हमला नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कुछ सवाल रखे थे जिसका जवाब दिया गया है। हमारी पार्टी ने अच्छा काम किया है इसलिए पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है। जबतक हम अच्छा काम करते रहने वाले हैं जनता हमें समर्थन देती रहेगी। केंद्र की राजग सरकार के चार वर्ष के शासन के दौरान सीमा की सुरक्षा को लेकर शाह ने कहा कि इन चार वर्षों में सबसे ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।

    कश्मीर नीति पर उन्होंने कहा कि कश्मीर नीति ठीक है। भारत सरकार उसपर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इस विषय पर सबसे चर्चा कर समय समय पर फैसले किए जा रहे हैं। पेट्रोल के बढते दाम पर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल के दाम पर केंद्र सरकार लगातार विचार कर रही है। पिछले कुछ दिनों में दाम कम भी हुए हैं। सरकार की चिंता है और इस पर नजर बनाए हुए हैं।शाह ने अंबिकापुर में विकास यात्रा और रोड शो के बारे में कहा कि अंबिकापुर में विकास यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला। यहां की जनता ने जो प्रेम दिया वह अद्भुत अनुभव रहा है। जिस तरह से लोगों ने स्वागत किया उससे यह लगता है कि आने वाले चुनाव में यहां फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था। 80 के दशक में मध्यप्रदेश बीमारू राज्यों की सूची में शामिल था। यह कांग्रेस के लंबे समय के शासन का कुपरिणाम था कि राज्य को बीमारू राज्य का तमगा मिला था। बाद में जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ और यहां भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाई तब से यहां विकास किया गया और अब यह राज्य विकसित राज्यों की सूची में स्थान हासिल कर चुका है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में हुए इस विकास के लिए मैं मुख्यमंत्री रमन सिंह को साधुवाद देता हूं। यहां के माहौल को देखकर लग रहा है कि राज्य में मिशन 65 पूरा होगा और यहां लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा हमारे 15 साल के शासन का हिसाब देने की यात्रा है। विकास के माध्यम से यहां नक्सल समस्या भी दूर हुई है। मुझे विश्वास है कि यहां चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी और जनता मिशन 65 को सफल करेगी।

    # BJP #Amit Shah
    Shagun

    Keep Reading

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading