Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खबर कोर्ट से

    येदियुरप्पा कल शाम 4 बजे तक साबित करें बहुमत: सुप्रीम कोर्ट

    By May 18, 2018 खबर कोर्ट से No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 570

    कर्नाटक में बीजेपी के सामने नया संकट, सुप्रीम कोर्ट से बहुमत साबित करने का मिला बस एक दिन का समय

    नई दिल्ली,18 मई। कर्नाटक में बीजेपी के आगे नया संकट खड़ा हो गया हैं बहुमत साबित करने के लिए अब उसको सुप्रीम कोर्ट ने महज 24 घंटे का समय दिया हैं। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए न्यौता देने के राज्यपाल के फैसले को चुनौती दिये जाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्यों ना फ्लोर टेस्ट शानिवार को ही करा लिया जाये, ताकि किसी भी दल को समय नहीं मिलेगा। इससे पहले येदियुरप्पा की ओर से वकील मुकुल रोहतगी ने राज्यपाल को दिए गए येदियुरप्पा के पत्रों को कोर्ट में पढ़कर सुनाया। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है अब येदियुरप्पा को शनिवार शाम 4 बजे अपना बहुमत साबित करना ही होगा।

    कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि जब तक शक्ति परीक्षण पास नहीं कर लेते, तब तक मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा कोई भी नीतिगत फैसला नहीं ले सकते। इसके अलावा कोर्ट ने कहा है कि विधायकों के शपथग्रहण से पहले एंग्लो इंडियन सदस्य को मनोनीत नहीं किया जा सकता है।

    हालांकि भाजपा की ओर से इसका विरोध करते हुए कुछ समय और मांगा गया, लेकिन कोर्ट ने इसके लिए इन्‍कार कर दिया। इसके लिए भाजपा के वकील सात दिन का समय चाहते थे।

    बेहतर होगा कि शनिवार को बहुमत परीक्षण हो: सुप्रीम कोर्ट

    मामले की सुनवाई शुरु होते ही बीजेपी की ओर से वकील मुकुल रोहतगी ने येदियुरप्पा की ओर से राज्यपाल को भेजे गए दोनों पत्र सुप्रीम कोर्ट में पेश किए और दलील दी कि बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। रोहतगी ने कांग्रेस और जेडीएस को अपवित्र बताया है। उन्होंने कहा कि नंबर दो और नंबर तीन पार्टियां बीजेपी से काफी पीछे हैं। सुनवाई के दौरान जस्टिस सीकरी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर दो पार्टियां अपने-अपने दावे कर रही हैं, तो गवर्नर ने किस आधार पर फैसला किया। इस पर बीजेपी के वकील ने कहा कि ये राज्यपाल का विशेषाधिकार है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रस्ताव देते हुए कहा कि बेहतर होगा कि शनिवार को बहुमत परीक्षण हो। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार शाम 4 बजे फ्लोर टेस्ट कराने का फैसला सुनाया है।

    हम कल फ्लोर टेस्ट को तैयार: सिंघवी

    कांग्रेस की तरफ से बहस कर रहे मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस कल फ्लोर टेस्ट कराने को तैयार है। अपना पक्ष रखते हुए सिंघवी बोले- येदियुरप्पा ने कहा कि हमारे साथ अलां- फलां विधायक हैं, लेकिन ABC कौन-कौन साथ हैं। यह साफ़ नहीं है। दूसरी ओर कांग्रेस-जेडीएस ने सभी 117 के नाम लिख कर राज्यपाल को दिए। मनु सिंघवी ने फ्लोर टेस्ट की वीडियोग्राफी कराये जाने की भी बात कही। वही कपिल सिब्बल का कहना है कि जेडीएस भी चाहती है कि जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट हो।

    Keep Reading

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    October 17, 2026
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading