सोशल मीडिया पर हार्दिक पटेल ने किया दावा
नई दिल्ली, 17 जून। सोशल मीडिया पर पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि गुजरात में अगले 10 दिन में मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोशल मीडिया में पिछले कुछ दिनों से चल रहे वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को हटाए जाने की अटकलों के बीच हार्दिक पटेल ने यह बात मीडिया में पत्रकारों के बीच कहीं।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा रुपाली को हटाकर किसी पटेल अथवा क्षत्रिय नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने तो यह भी दावा किया कि श्री रुपानी ने कैबिनेट की हुयी बैठक में अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। जिसे पार्टी आलाकमान जल्दी मंजूर कर लेगा कांग्रेस पार्टी के समर्थक हार्दिक ने दावा किया कि भाजपा में पिछले काफी समय से नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट जारी जारी थी।
उधर गुजरात के साबरकांठ जिले के एक कार्यक्रम में भाग लेने गए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बारे में पूछे गए पत्रकारों के सवाल के जवाब में अनभिज्ञता जताई अनभिज्ञता जताई है।







