नई दिल्ली,12 अप्रैल। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी सयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेतृत्व पर लगातार सवाल उठाने वाले कुमार विश्वास से राजस्थान प्रभारी का पद छीन लिया गया है। ‘आप’ पार्टी ने यह जानकारी एक प्रेस कांफ्रेंस में दी है। आशुतोश ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी है कि यह फैसला पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में फैसला है।
उनका कहना है कि कुमार विश्वास अपनी व्यस्तताओं के चलते राजस्थान में पार्टी को समय नहीं दे पा रहे थे इसलिए उन्हें इस पद से हटाकर पार्टी के खजांची दीपक वाजपेयी को प्रभारी बना दिया है। सूत्रों की माने तो ‘आप’ पार्टी के आलाकमान की कुमार विश्वास से नहीं पटती थी और इसलिए कुमार विश्वास राजस्थान में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं थे। यही कारण है कि उन्हें इस पद से हटाया गया।
आशुतोष ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने फैसला लिया है कि राजस्थान विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। दीपक वाजपेयी काफी समय से जयपुर में ही घर लेकर रह रहे हैं और वहां की स्थिति की रिपोर्ट बनाकर भेजते रहते हैं।







