पटना, 15 जून। अधिकतर भाजपा के खिलाफ बयान देने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को राजद ने अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है। लालू यादव को चारा घोटाला मामले में जेल होने के बाद शॉटगन ने अपनी ही पार्टी भाजपा को कटघरे में खड़ा किया था और लालू यादव की खुलकर तारीफ भी की थी।अब शत्रुघ्न सिन्हा की नजदीकियां राजद के साथ इस कदर बढ़ी हैं कि, इसकी बानगी इफ्तार पार्टी में देखने को मिली रही है।
दरअसल बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया था, जिसमे शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हुए थे। उस इफ्तार में राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं और उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को राजद में आने का न्यौता भी दिया। इतना ही नहीं मीसा ने शत्रुघ्न सिन्हा को यहां तक कहा कि यदि वे चाहें तो अपनी पारंपरिक पटना साहिब सीट से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा को तेजस्वी यादव की ओर से भी पार्टी में शामिल होने के लिए एक तरह से खुला आमंत्रण मिला है।
यह राजनीतिक मुलाकात थी: शत्रुघ्न सिन्हा
यदि मीडिया की खबरों की माने तो इस बात के भी संकेत भी मिले हैं कि श्री सिन्हा पटना साहिब सीट से अगला लोकसभा चुनाव किसी अन्य पार्टी से लड़ सकते हैं। जग जाहिर है कि श्री सिन्हा के भाजपा के साथ संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने इसपर अपनी सफाई भी है और कहा है पारिवारिक मित्रों के बीच उनकी उपस्थिति का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिये।







