Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    सांसद पप्‍पू यादव ने बिहार की शिक्षा व परीक्षा व्‍यवस्‍था पर उठाये सवाल

    By April 12, 2018 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 567
    • टीइटी और सीटीइटी उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों को बहाल करे सरकार: पप्‍पू यादव
    • जन अधिकार पार्टी (लो) गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध

    पटना,12 अप्रैल। जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने स्‍कूलों में शिक्षकों के रिक्‍त पदों पर शीघ्र बहाली की मांग की है। आज पटना के गांधी में टीइटी और सीटीइटी उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों की सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पद रिक्‍त हैं। इन पदों पर बहाली कर युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है। इसके साथ ही गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा भी सुनिश्‍चित की जा सकती है।

    सभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के साथ चर्चा में उन्‍होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) टीइटी और सीटीइटी उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेगी और इस मुद्दे को लोकसभा तक ले जाएगी। श्री यादव ने कहा कि बिहार में एक परीक्षा आयोजित करने में 5 वर्ष से अधिक समय लग जाता है और इसके बाद भी सफल अभ्यर्थियों का समय से नियोजन नहीं हो पाता है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए भी आंदोलन करना पड़ता है।

    बिहार की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्‍होंने कहा कि शिक्षा व्‍यवस्‍था कोचिंग माफियाओं की बंधक बन गयी है। सरकारी स्‍कूलों की शिक्षा चौपट हो गयी है तो निजी स्‍कूल आर्थिक दोहन के केंद्र बन गये हैं। इसका खामियाजा आम आदमी उठा रहा है। श्री यादव ने कहा कि बिहार की सभी परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्र लिक हो जाते हैं। इसमें अधिकारी, कर्मचारी और माफिया का गठजोड़ होता है। इसमें दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी नहीं होती है।

    सांसद ने टीइटी और सीटीइटी के अभ्‍यर्थियों की बहाली शीघ्र करने की मांग करते हुए कहा कि बहाली की प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए नियुक्ति केंद्रीकृत हो और इसमें आधार कार्ड का भी इस्‍तेमाल किया जाये। उन्‍होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हरसंभव कोशिश करेगी।

    Keep Reading

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading