लखनऊ, 16 जून। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि इस बार चुनाव मैं जीता तो अधिकारी चिलम ही ढूंढेंगे। उन्होंने कहा कि ‘गवर्नर साहब अच्छे आदमी हैं। उन्हें संविधान के हिसाब से बोलना चाहिए, लेकिन कभी-कभी उनके अंदर आरएसएस की आत्मा आ जाती है तो क्या करें।’ दरअसल बांग्ला प्रकरण में तोड़फोड़ के मामले पर राज्यपाल ने ही कार्रवाई करने के लिए राज्य की योगी सरकार से सिफारिश की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश काफी आक्रामक तेवर में थे, और वह उसी अंदाज में इस मामले को लेकर योगी सरकार, गवर्नर और अधिकारियों पर सरकारी बंगले में तोड़फोड़ मामले को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि घर की सुंदरता घर वालों से आती है। मैं चाहता हूं कि हमने जो बंगला खाली किया वो हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को मिलना चाहिए।
पूर्व CM ने कहा कि आप थानो से पता करिये कि टोंटिया कौन निकाल ले जाता है. आपसे पहले वहां कौन गया था, किसी और ने तो टोंटिया नहीं निकाली। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर दो अधिकारी मेरे घर पर पहले गए, इसकी जांच होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा, ‘आज जो अधिकारी बंगले में टोंटी खोज रहे हैं। वही अधिकारी मेरे सत्ता में आने के बाद चिलम खोजेंगे। इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि मेरे बंगले में टोंटी टूटी नहीं थी। फिर किसने ये खबर लीक की, आपने उस स्मैकिया को क्यों नहीं पकड़ा है।’







