एक दवा स्टोर बंद: 3 लाख रुपए की दवाएं जब्त
लखनऊ, 23 जुलाई । उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन निर्देश पर लखनऊ के अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में नारकोटिक्स दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी की गई। बता दें कि नारकोटिक्स टीम ने चार दवा दुकानों जिसमे ओम साई राम मेडिकोज, श्रीबांके बिहारी फार्मा, गुरुजी फार्मास्युटिकल्स और दवा चॉइस फार्मेसी पर जांच की। इस दौरान 3 लाख रुपए की दवाएं जब्त की गई। 1 मेडिकल स्टोर बंद करा दिया गया। इसके अलावा 11 नमूने जांच के लिए भेजे गए। जांच में 11 दवा नमूने लिए गए, जिनमें तीन नारकोटिक्स दवाएं शामिल हैं। ये नमूने जांच के लिए सरकारी लैब भेजे गए हैं।
ओम साई राम मेडिकोज पर 2.60 लाख और बांके बिहारी फार्मा पर मिली 40 हजार रुपए की दवाएं फ्रीज़ की गई। इन दुकानों को सत्यापन के बाद ही बिक्री की जा सकेगी। दवा चॉइस फार्मेसी में बिलों की गड़बड़ी और कर्मचारी की अनुपस्थिति के कारण दुकान बंद कर दी गई और जवाब मांगा गया। टीम ने दुकानों को नारकोटिक्स दवाओं का हिसाब रजिस्टर में रखने और बिना लाइसेंस बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी। नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी विशाख जी का कहना है कि अवैध दुकानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।







