Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक जीवन में सक्रिय बने रहें – श्री नाईक

    By October 29, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564

    राज्यपाल ने किया पीपीएस रिटायर्ड आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन

    लखनऊः 29 अक्टूबर, 2017 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने कहा कि पुलिस सेवा समाज की दृष्टि से महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा तथा कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने की महत्वूपर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसलिए पुलिस विभाग सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ है। राज्यपाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आप सभी लोग समाज के भले के लिए कार्य कर रहे हैं यह अत्यन्त सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे आपका और दूसरों का कल्याण होता है।

    उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक आज पीपीएस (रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 9वें वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति समस्या न बने इसलिए आप सभी लोग सामाजिक जीवन में सक्रिय बने रहें। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए जागृत एवं सक्रिय रहना पड़ता है। शरीर को स्वस्थ एवं मन को शांत रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम एवं योग करते रहे तथा सामाजिक संगठनों में सक्रियता से भाग लें। राज्यपाल ने कहा कि अपने को अनुशासित रखते हुए रूचि के अनुसार काम करके खुशहाल जीवन बितायें। उन्होंने कहा कि इससे सेवानिवृत्ति के बाद जो रिक्तता हुई है उसका अहसास नहीं होगा तथा समय का सही सदुपयोग भी होता रहेगा।

    राज्यपाल ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि यदि मैं नौकरी करता तो आज मैं भी रिटायर हो गया होता क्योंकि मेरी उम्र भी 83 वर्ष है। उन्होंने कहा कि हम सभी का जीवन मोटर कार की बैटरी जैसा है, जितनी गाड़ी चलेगी उतनी ही बैटरी चार्ज होती रहेगी। इसलिए मैं आज भी काम करता हूँ। काम करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। राज्यपाल ने कहा कि कई प्रकार के दान होते हें जैसे रक्तदान, देहदान, नेत्रदान। इसी प्रकार सेवादान भी है। सेवादान करके अपने सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ते रहिए। यह सामाजिक प्रगति का लक्षण है कि औसत मृत्यु आयु में वृद्धि हो रही है।

    राज्यपाल ने अपनी पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ का संदेश बताते हुए कहा कि जीवन में सदैव चलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खड़ा होता है उसका भाग्य खड़ा रहता है, जो सोया रहता है उसका भाग्य भी सो जाता है तथा जो चलता रहता है उसका भाग्य भी सदैव चलता रहता है। इसलिए सदैव सूरज की गति से चलते रहो-चलते रहो।

    श्री नाईक ने इस अवसर पर पीपीएस (रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा असाधारण पेंशन के पुनरीक्षण संबंधी नियमों में संशोधन एवं संशोधित वेतनमान के अनुसार एरियर के भुगतान विषय पर मुख्यमंत्री से शीघ्र विचार विनिमय करने का आश्वासन दिया। उन्होंने श्री नन्दलाल सिंह को पेंशन की स्वीकृति एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री धीरज सिंह की बकाया पेंशन की धनराशि पर चक्रवृद्धि ब्याज देने के उच्च न्यायालय के निर्णय को गंभीरता से पालन करने के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया।
    पुलिस महानिदेशक श्री सुलखान सिंह ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए भी रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा तथा सम्मानजनक मानदेय के साथ-साथ उनके आने-जाने की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।

    एसोसिएशन द्वारा इस अवसर पर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने वार्षिक अधिवेशन का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। राज्यपाल ने एसोसिएशन की स्मारिका एवं टेलीफोन डायरेक्टरी का भी विमोचन किया।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading