Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    छात्रों की सफलता के पीछे शिक्षकों की तपस्या होती है -श्री नाईक

    By August 13, 2017 प्रेसनोट No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 524

    राज्यपाल ने विद्या भारती के छात्रों को सम्मानित किया

    लखनऊ: 13 अगस्त,  माधव सभागार निराला नगर में आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2017’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने विद्या भारती के विद्यालयों के ज्ञान-विज्ञान, खेल जगत व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत तथा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2017 में श्रेष्ठता सूची में स्थान पाने वाले 63 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने समारोह में भारतीय प्रशासनिक सेवा में इस वर्ष चयनित सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिरों के पूर्व छात्र श्री मनोज कुमार राठौर, श्री शशांक त्रिपाठी, श्री आशुतोष द्विवेदी, श्री श्रेयांश मोहन तथा श्री विवेक आनन्द शर्मा को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री यतीन्द्र शर्मा राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री विद्या भारती ने की तथा पद्मश्री बह्मदेव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
    राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा के लिए सम्मान पाने वाले छात्र-छात्राएं, उनके परिवार के साथ-साथ शिक्षक भी अभिनन्दनीय हैं। छात्रों की सफलता के पीछे शिक्षकों की तपस्या होती है तभी विद्यालय की पहचान बनती है। आज के दौर में शिक्षा व्यवसाय बन गई है। ऐसे समय में विद्या भारती ने एक उदात्त उदाहरण प्रस्तुत करके बताया है कि गुणवत्तायुक्त और सस्ती शिक्षा सुदूर क्षेत्रों में कैसे उपलब्ध हो सकती है। समाज के लोग खुली आंखों से काम करें तो जागरूकता उत्पन्न की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता सूची में विद्या भारती द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के छात्रों को देखकर लगता है कि विद्या भारतीय अच्छे छात्रों के निर्माण करने वाली फैक्ट्री (कारखाना) जैसा काम कर रही है।
    श्री नाईक ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रों का धर्म शिक्षा ग्रहण करना है। यहाँ धर्म का अर्थ कर्तव्य से होता है। यदि सच्ची लगन से विद्यार्थी अपने धर्म का पालन करें तो उसे जहाँ एक ओर सम्मान मिलता है वहीं अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है। केवल किताबी कीड़ा न होकर क्रीड़ा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विद्यार्थी अपना योगदान दें। छात्र अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त होने तक मेहनत करें। पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 कलाम को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए खुली आंखों से बड़े सपने देखें और सपनों के पूरा होने तक चैन से न बैठें।
    राज्यपाल ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम के आधार पर काम करें तथा पं0 दीनदयाल के आदर्श चिन्तन एवं विचारों को लेकर देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। उन्होंने व्यक्तित्व विकास के चार मंत्र बताते हुए कहा कि सदैव प्रसन्नचित रह कर मुस्कराते रहंे, दूसरों के अच्छे गुणों की प्रशंसा करें और अच्छे गुणों को आत्मसात करने की कोशिश करें, दूसरों को छोटा न दिखाये तथा हर काम को और बेहतर ढंग से करने का प्रयास करें। उन्होंने व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ के आधार पर सफलता प्राप्त करने के लिए गुण बताएं।
    विशिष्ट अतिथि पद्मश्री बह्मदेव शर्मा ने बताया कि विद्या भारती का लक्ष्य गौरवशाली भारत का निर्माण है। विद्या भारती से जुड़े शिक्षा संस्थान अच्छा कार्य कर रहे हैं। संस्था के माध्यम से अभाव ग्रस्त बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। गत वर्ष विद्या भारती के छात्र सरफराज हुसैन नाम के छात्र ने 10वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विद्या भारती धर्म और जाति के आधार पर फर्क नहीं करती। उन्होंने कहा कि छात्र राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिभा का प्रयोग करके समर्थ भारत बनाने में सहयोग करें।

    राज्यपाल को विष्णुकांत शास्त्री का भाषण संग्रह भेंट किया

    पुस्तक को देखकर शास्त्री जी की स्मृतियाँ जीवंत हो उठी – श्री नाईक

    लखनऊ: 13 अगस्त, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज श्री आरके ओझा ने भेंट की तथा पूर्व राज्यपाल स्व. विष्णुकांत शास्त्री के भाषणों का संग्रह ‘विचार-प्रवाह’ की प्रति भेंट की। श्री आरके ओझा अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी हैं जो राजभवन लखनऊ में राज्यपाल श्री विष्णुकांत शास्त्री के विशेष सचिव भी रह चुके हैं। भाषण संग्रह का सम्पादन डाॅ. प्रेमशंकर त्रिपाठी द्वारा किया गया है तथा भाव उद्गार के रूप मे श्री ओझा ने अपने विचार साझा किए हैं। आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के 38 भाषणों के संग्रह ‘विचार प्रवाह’ की भूमिका डाॅ. शिव ओम अम्बर द्वारा लिखी गयी है। स्व. विष्णुकांत शास्त्री 24 नवम्बर 2000 से 02 जुलाई 2004 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे हैं।
    राज्यपाल श्री राम नाईक ने आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के भाषण संग्रह की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुस्तक का आवरण देखकर ही उनकी स्मृतियाँ जीवंत हो उठी हैं। राज्यपाल ने कहा कि शास्त्री जी के साथ उनका करीब का संबंध रहा है। पार्टी और संगठन में उनके साथ काम करने का अवसर मिला है। स्व. शास्त्री विद्वता, सादगी एवं स्नेह की प्रतिमूर्ति थे जिन्हें गीता पर अधिकार था। उनके भाषण अत्यन्त ज्ञानवर्द्धन एवं आकर्षित करने वाले थे तथा उनकी स्मरण शक्ति भी अद्भुत थी। स्व. शास्त्री को हिन्दी सहित उर्दू के अनेक अच्छे साहित्यकारों एवं कवियों की कृतियाँ एक तरह से कंठस्थ थी। उन्होंने कहा विष्णुकांत शास्त्री जी की कमी आज भी महसूस होती है।

    # Raj Bhawan UP

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading