लखनऊः 09 दिसम्बर, 2017: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव ने शिष्टाचारिक भेंट की।
उल्लेखनीय है कि श्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर राज्यपाल ने उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास जाकर बधाई दी थी तथा राजभवन आने का आमंत्रण दिया था।
राज्यपाल से मिले आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन
लखनऊः 09 दिसम्बर, 2017: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के राज्यपाल श्री ईएसएल नरसिम्हन ने शिष्टाचारिक भेंट की। राज्यपाल ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री ईएसएल नरसिम्हन को ‘बर्ड्स आफ राजभवन’ पुस्तक की प्रति भेंट की तथा श्री नरसिम्हन ने श्री नाईक को स्मृति चिन्ह व एक पुस्तक की प्रति भी भेंट की।
उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के राज्यपाल श्री ईएसएल नरसिम्हन कानपुर में 10 दिसम्बर, 2017 को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु आये है तथा आज राजभवन लखनऊ में ठहरे हैं।







