Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    अमित शाह ने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ के तहत माधुरी दीक्षित से की मुलाकात

    ShagunBy ShagunJune 6, 2018Updated:June 6, 2018 बॉलीवुड No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569

    नई दिल्ली, 06 जून। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने बुधवार को ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति श्री राम नेने से मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद रहे। इसके अलावा शाह मुंबई में रतन टाटा और लता मंगेशकर से भी मिलेंगे। टाटा के जरिये उद्योग जगत को साधने की कोशिश होगी। वहीं लता मंगेशकर के जरिए उनके करोड़ों प्रशंसकों के बीच पहुंचने की पहल होगी। शाम को भाजपा अध्यक्ष शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।

    विपक्षी एकता के बुलंद हो रहे नारों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की यह मुलाकात राजग के लिए अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि शाह इस अभियान के तहत राजग के चटक रहे स्तंभों को मजबूत करने में जुट गए हैं। बागी शिवसेना के सामने भी भाजपा अध्यक्ष अपनी ओर से पहल करते हुए दोस्ती फिर से मजबूत करने के लिए हाथ बढ़ाएंगे। गौर करने की बात यह है महाराष्ट्र सरकार में भाजपा-शिवसेना साथ-साथ हैं, लेकिन उनकी ओर से इसकी घोषषणा की जा चुकी है कि अगला लोकसभा चुनाव वह अलग लड़ेगी। हाल में पालघर संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भी भाजपा और शिवसेना के ही बीच हुआ था। ऐसे में शाह का उद्धव के घर जाना अहम माना जा रहा है।

    ऐसे में यह मुलाकात काफी खास और दिलचस्‍प होगी। राजग को और मजबूत करने के क्रम में शाह गुरुवार को उनकी पंजाब के पुराने सहयोगी अकाली दल नेतृत्व के साथ मुलाकात संभव है। बहुत जल्द वे जदयू अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे। मिशन ‘संपर्क फॉर समर्थन’ के तहत शाह भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लोहाटी और योग गुरु बाबा रामदेव से दिल्‍ली में मुलाकात की थी। अभियान की शुरुअात में सबसे पहले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग और संविधान विशेषज्ञ और भूतपूर्व लोकसभा सेक्रेटरी जनरल सुभाष कश्यप और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव से भी मिल चुके हैं।

    अभियान का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनोपयोगी कार्यों के प्रति देश में जागरूकता पैदा करना और जनता का समर्थन हासिल करना है।

    26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा ने मेगा प्रचार अभियान ‘समर्थन के लिए संपर्क’ शुरू किया। इसके तहत पार्टी के चार हजार से अधिक नेता एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे। वह इस अभियान के तहत देश की प्रख्यात हस्तियों को पार्टी और सरकार के कामकाज से अवगत कराएंगे।

    इतना ही नहीं इस अभियान में हर पार्टी कार्यकर्ता को कम-से-कम 10 लोगों से संपर्क करना हो। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। इस पहल में कार्यकर्ताओं की सहायता के लिए ‘नमो ऐप’ पर ‘संपर्क फॉर समर्थन’ नाम से एक विशेष आइकन भी उपलब्ध कराया गया है। इनमें ब्यूरोक्रेट्स, पूर्व सेना अधिकारी, विद्वान और अन्य क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों को शामिल किया गया है। नेता खुद लोगों के घर जाएंगे और पार्टी तथा सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में उन्‍हें अवगत कराएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading