Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे से मिले हुए हैं: अखिलेश यादव

    By November 28, 2018 राजनीति No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 504

    लखनऊ, 28 नवंबर 2018: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे से मिले हुए हैं। गरीबों, किसानों, नौजवानों से इनको कोई लेना देना नहीं है। अखिलेश गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पाली तानाखार में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

    अखिलेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गठबंधन की सरकार बनी तो शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा।

    उन्होंने कहा कि नक्सलियों से उतना खतरा नहीं है, जितना शहरी नक्सलियों से है। शहरी नक्सली देश में जातीय व धार्मिक भेदभाव की बातें करते हैं। इनका विकास से कोई वास्ता नहीं है। ये लोग देश को बांटने में लगे हैं। भाजपा के सबसे बड़े नेता का कहना है कि मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 12-13 हजार थी जो 15 सालों के भाजपा राज में 90 हजार से अधिक हो गई है। सवाल करते हुए कहा कि हम पूछते हैं किसकी आय 90 हजार हुई है।

    उन्होंने कहा कि भाजपाई नारा देते सबका साथ, सबका विकास। मैं पूछता हूं कि जब सबने साथ दिया तो सबका विकास क्यों नहीं हुआ है? उनके इस विकास से आदिवासी, गरीब महिलाएं क्यों छूट गई? भाजपा झूठ बोल रही है। अगर सूरज निकलता है तो सभी को बराबर रोशनी मिलती है, फिर यह भेदभाव क्यों? समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार बनने के बाद भेदभाव खत्म किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि बैंक में जमा पैसा, देश के उद्योगपति लूटकर देश से बाहर चले गए। इनको पहले कांग्रेस ने पैसा दिया फिर भाजपा सरकार ने देश से भागने का मौका दे दिया। गठबंधन ने छत्तीसगढ़ में कुल 54 प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें 18 सीटों पर सपा और 36 पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लड़ रही है। कोरबा में तीन सीटों पर सपा और एक पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव लड़ रही है।

    Keep Reading

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Gorakhpur receives a major gift!

    गोरखपुर को मिली सिक्स लेन फ्लाईओवर की बड़ी सौगात!

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading