इस शताब्दी की सबसे भीषण बाढ़ की आपदा से जूझ रहे हैं केरल परिवार के लोग
लखनऊ, 29 अगस्त 2018: बसपा अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार पर गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि शताब्दी की सबसे बड़ी भीषण बाढ़ से जूझ रहे केरल की मदद के लिए केंद्र सरकार को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।
मायावती ने मंगलवार को जारी एक मीडिया रिलीज़ में कहा कि दक्षिण भारत के राज्य केरल परिवार के लोग इस शताब्दी के सबसे भीषण बाढ़ की आपदा से जूझ रहे हैं और वह अभी भी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि बसपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। केंद्र सरकार को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए तथा वहां के लोगों को राहत सहायता तथा पुनर्वास में सहयोग करना चाहिए। देश के लोगों की भलाई के लिए अपने कर्तव्य के निर्वहन में किसी भी कानून को आड़े नहीं आने देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से पूरा केरल तथा कर्नाटक के कुछ भाग भी काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पूरे देश के लोगों को विभिन्न मदद की जरूरत है और केंद्र सरकार की बयानबाजी तथा घोषणाओं से ही संतुष्ट नजर आती है तथा उनके मंत्री राज्यों के साथ वाद-विवाद में ही उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केरल के करीब दस लाख परिवारों ने अपना घर बार खो दिया है।