नई दिल्ली, 25 जुलाई 2018: बसपा प्रमुख ने कहा कि अगर सीटों की सम्मानीय संख्या मिलती है तो ही वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगीं। मायावती ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बसपा को अगर सीटों की सम्मानीय संख्या मिलती है तो वह गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगी।
उनकी प्रतिक्रिया ऐसे वक्त आई जब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि उन्होंने कांग्रेस से मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव में गठबंधन करने के लिए कहा है। बसपा के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में भी अलग-अलग मत है कि कांग्रेस का मानना है कि बसपा के साथ गठबंधन से मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव में फायदा मिलेगा।
वहीं कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सचिन पायलट ने पिछले महीने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। अभी मायावती की कांग्रेस पार्टी से नज़दीकियों को लेकर काफी चर्चा है। हाल ही में मायावती ने राहुल गांधी को विदेशी मां की औलाद बताने वाले जयप्रकाश को बसपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।







