Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    बिना गुंडा टैक्‍स के नहीं होता काम, यहां व्‍यवसायी सुरक्षा भगवान भरोसे: सांसद

    By December 4, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 891

    जदयू विधायक पप्‍पू पांडे की हो अविलंब गिरफ्तारी और अखिलेश जायसवाल को मिले सुरक्षा : सांसद

    पटना, 04 दिसंबर 2018: सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा कि बिहार में कोई काम बिना गुंडा टैक्‍स दिए बिना संभव नहीं है। यही वजह है कि एक कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी के मालिक अखिलेश जायसवाल से जदयू विधायक पप्‍पू पांडे द्वारा पचास लाख रूपए की रंगदारी मांगी जाती है और उन्‍हें जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। ये वही पप्‍पू पांडे हैं, जिनपर 75 मुकदमे दर्ज हैं और सीएम हाउस में भी उठते बैठते हैं। इससे स्‍पष्‍ट होता है कि गुंडा टैक्‍स कहां से वसूला जाता है। इसलिए हम मांग करते हैं कि अविलंब पप्‍पू पांडेय की गिरफ्तारी हो, वरना हम बिहार बंद करेंगे। साथ ही अखिलेश जायसवाल को सरकार सुरक्षा दें, क्‍योंकि हमें उनकी हत्‍या की आशंका है।

    सांसद श्री यादव ने उक्‍त बातें आज बिहार में बढ़ते अपराध, सत्ताधारी और विपक्षी विधायकों, नेताओं एवं सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा आम जनों को धमकाये जाने, शोषण करने और कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी के मालिक अखिलेश जायसवाल से सीधे रंगदारी मांगे जाने और महिला उत्‍पीड़न के खिलाफ पटना के गर्दनीबाबाग स्थित धरना स्‍थल पर पटना जिला जन अधिकार पार्टी (लो) द्वारा आयोजित एकदिवसीय धरने को संबोधित करते हुए कहा।

    पप्‍पू यादव ने कहा कि पिछले 32 सालों में बिहार से तीन हिस्‍सा व्‍यापारियों को पलायन को मजबूर होना पड़ा। पटना हो लखीसराय या अन्‍य जिला, हर जगह अपराधियों के निशाने पर व्‍यापारी हैं। बावजूद इसके नीतीश सरकार की पुलिस उन्‍हें सुरक्षा देने में नाकाम है। हद तो तब हो जाती है, जब रंगदारी का खेल में सत्ताधारी दल विधायक शामिल हैं। जो सीएम हाउस में बैठ कर रंगदारी मांगते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

    उन्‍होंने कहा कि हम अखिलेश जायसवाल के हिम्‍मत की कायल हैं, जिन्‍होंने प्रदेश में सत्ता के साये में चल रहे रंगदारी के इस गंदे खेल के खिलाफ आवाज बुलंद की है। यह समस्‍या सिर्फ एक अखिलेश जायसवाल का नहीं है। प्रदेश में एक पप्‍पू पांडेय जैसे अपराधी विधायक मंत्री नहीं है। लेकिन इन अपराधियों के खिलाफ अखिलेश जायसवाल ने जो हिम्‍मत दिखाई है, अगर वे सभी व्‍यापारी दिखाते तो मामला कुछ और होता।

    Keep Reading

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    July 22, 2026
    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    July 22, 2026
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading