Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    ई बार आसोल पोरिबोरतोन होबे !

    ShagunBy ShagunApril 8, 2021 इलेक्शन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    यह गनीमत है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल नेता के यहां ईवीएम मशीन मिली है। अन्यथा इस बार ईवीएम का विपक्षी प्रलाप अभी से प्रारंभ हो जाता। चुनाव आयोग ने इस मशीन को रिजर्व में रखा था। योगी आदित्यनाथ ने यहां कहा था कि विपक्ष अपने कारनामों के कारण पराजित होता है,इसके बाद वह ईवीएम को कोसता है। बिडम्बना यह कि इसके लिए तृणमूल कांग्रेस ही जबाबदेह है।


    पश्चिम बंगाल में ई बार होबे आसोल पोरिबोरतोन का नारा भाजपा ने दिया था। ऐसा लग रहा है कि तृणमूल कांग्रेस को भी इस नारे पर विश्वास होने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को आसोल पोरिबोरतोन का विश्वास दिलाया। भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद यहां सकारात्मक परिवर्तन होगा। यहां विकास का माहौल बनाया जाएगा। स्थितियों को बदला जाएगा। यहां निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। बंगाल का पुनर्निर्माण होगा। यहां की बंगाल संस्कृति को सम्मान व संरक्षण दिया जाएगा।

    सबका साथ सबका विकास

    स्थापना दिवस पर भाजपा ने अपना उद्देश्य बताया था। इसके अनुसार पार्टी का लक्ष्य चुनाव तक सीमित नहीं है। बल्कि जनसेवा ही भाजपा का उद्देश्य व मूल विचार है। इसी के अनुरूप बंगाल का विकास किया जाएगा।

    उत्तर,दक्षिण,पश्चिमांचल, जंगल महल,सभी क्षेत्रों के साथ न्याय होगा। आदिवासी, दलित, पिछड़े,शोषित,वंचित शरणार्थी सभी पर बराबर ध्यान दिया जाएगा। सबका साथ,सबका विकास सबका विश्वास शासन भाजपा सरकार का मंत्र होगा। उन्नयन सबका होगा, तुष्टिकरण किसी का नहीं। घुसपैठ को रोका जाएगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल की इस धरती ने हमारे संस्कारों को ऊर्जा दी है। भारत का गौरव बढ़ाया। एक भारत,श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त किया। बंगाल ने परिवर्तन के लिए ही ममता दीदी पर भरोसा किया था,लेकिन दीदी और उनके काडर ने ये भरोसा तोड़ दिया।

    योगी का सुशासन सन्देश

    योगी आदित्यनाथ ने भी बंगाल में भाजपा सुशासन विचार को आगे बढ़ाया। लोगों से कहा कि आपने कांग्रेस व कम्युनिस्टों को साठ टीएमसी को दस साल दिए। ये सभी एक जैसे साबित हुए। अब परिवर्तन के लिए पांच साल भाजपा को दीजिये। तब कोई आस्था के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस कोई नही कर पायेगा। भारतीय जनता पार्टी किसान को सम्मान निधि प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से हर जरूरतमंद को सिर पर छत, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और महिला को पेंशन की गारंटी देती है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किया गया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करके दिखा दिया है। बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिला। उत्तर प्रदेश के हमारे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को जितना वेतन मिलता है, उतना यहां क्लास वन के अधिकारी को वेतन और सुविधा नही मिलती। यहां की राज्य सरकार भेदभाव और भ्र्ष्टाचार में इतना पैसा खर्चा करती है,वो कर्मचारियों की सुविधा नही देती।

    योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में चार वर्षो में हमारी सरकार ने चालीस लाख गरीबो को प्रधानमंत्री आवास दिया गया। सवा लाख गांवों को विद्युतीकरण से जोड़ा गया। एक करोड़ से अधिक गरीबों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए। बंगाल इन सुविधाओं से वंचित है। दो साल पहले यहां की सरकार ने दुर्गापूजा को प्रतिबंधित करने का कार्य किया था, तब कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा था कि जब दुर्गापूजा उत्तर प्रदेश में हो सकती है तो बंगाल में क्यों नही। इसका कारण भी योगी ने बताया। कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सुशासन की स्थापना की है। इसमें तुष्टिकरण नहीं सबका साथ सबका विकास का विचार समाहित है।

    Shagun

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading