श्रीनगर, 29 जुलाई 2018: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के संभावित प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान से दोस्ती के प्रस्ताव को स्वीकार करने की अपील की है।
एक कार्यक्रम के 19 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पड़ोसी देश में एक नए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार गठित होने जा रही है। इमरान खान की पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। जिन्होंने भारत से दोस्ती की पेशकश की है, मैं मोदी से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने की अपील करती हूं।







