Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सरकार द्वारा प्रस्तावित नयी विद्युत दरें आपदाकाल की मार झेल रही जनता पर और बोझ बढ़ाएगी: अजय कुमार लल्लू

    ShagunBy ShagunAugust 13, 2020 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639

    कोरोना अवधि के लिए आम उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ होना चाहिए

    लखनऊ, 13 अगस्त 2020: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सरकार द्वारा प्रस्तावित नयी विद्युत दरो के प्रस्ताव को आम जानता के साथ धोखा करार देते हुए इस कदम को प्रदेश की जनता बोझ बढ़ाने वाला कदम बताया ।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में कहा कि योगी सरकार राज्य के लोगों को इस आपदकाल में भी कोई राहत प्रदान करने नहीं जा रही है। योगी सरकार बिजली की दर बढ़ाकर आम जनता पर और मुसीबतें बढ़ाने का काम करने जा रही है ।

    प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि योगी राज में प्रदेश की जनता ध्वस्त हो चली कानून व्यवस्था और कोरोना महामारी से पीड़ित थी । ऐसे में बिजली दरो को बढ़ाये जाने से उसकी आर्थिक कमर टूट जाएगी । उन्होंने ने योगी सरकार से मांग की, कि आम उपभोक्ताओं को राहत के वास्ते सरकार को कोरोना काल का बिजली बिल माफ़ करना चाहिए।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद (UPSPCC) की सिफारिशों पर यूपी इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलरिटी अथॉरिटी को ध्यान देना चाहिए, जो बढ़ी बिजली दरो को कम किये जाने की सिफारिश कर रही है ।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार कार्पोरेट घरानों और बिजली कंपनी की हाथो की कठपुतली बन चुकी है । उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ध्वस्त कानून व्यवस्था, गुंडों, कोरोना और बाढ़ से पीड़ित चल रही है । सरकार उसपर ध्यान नहीं दे रही है । योगी सरकार को नींद से जागना चाहिए और लोगों की सेवा करनी चाहिए, जो ध्वस्त हो गयी प्रशासनिक व्यवस्था के कारण भीतर से हिल गयी है।

    Shagun

    Keep Reading

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading