- महागठबंधन की मजबूती के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं
पटना, 19 मार्च 2019: सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि महागठबंधन में जन अधिकार पार्टी (लो) को भी शामिल किया जाना चाहिए। आज पटना में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और चुनाव तैयारी के लिए बुलायी गयी बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी महागठबंधन की मजबूती की पक्षधर है। देश की सुरक्षा और मजबूती के लिए महागठबंधन को ताकतवर बनाया जाना चाहिए। महागठबंधन की मजबूती के लिए पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
सासंद ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) भी महागठंधन का हिस्सा बनकर वोटों का बिखराव रोकना चाहती है। पार्टी महागठबंधन के सभी दलों के बीच सम्मानजनक समझौते की पक्षधर है। पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) का जनाधार महागठबंधन में शामिल कई पार्टियों से ज्यादा है। अन्य पार्टियों की तुलना में ज्यादा पुरानी है। पिछले चार वर्षों से पार्टी अपने जनाधार विस्तार के लिए प्रयासरत है और जन सरोकार के मुद्दे पर संघर्ष करती रही है। श्री यादव ने कहा कि महागठंधन से समझौता नहीं होने पर पार्टी का मधेपुरा और पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ना तय है। इसके लिए अलावा 5 अन्य सीटों के लिए तैयारी की जा रही है।
श्री यादव ने कहा कि पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी संगठनात्मक मजबूती और जनाधार के लिए प्रयासरत हैं। राजधानी से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हैं और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से लोग जुड़ रहे हैं। वैसी स्थिति में जन अधिकार पार्टी (लो) प्रदेश में मजबूत राजनीतिक ताकत बनकर उभर रही है और उसकी स्वीकार्यता भी बढ़ रही है।
बैठक में पूर्व मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष अखलाक अहमद, रघुपति सिंह ,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा,राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, गौतम आनंद , विकास बॉक्सर आदि लोग उपस्थित थे।






