यूजर्स ने दिया साथ बोले, ईमानदारी से जवाब दिया
मैसूर, 24 मार्च। इस समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य का दौरा कर रहे हैं इसी दरम्यान वह आज शनिवार को मैसूर के महारानी आर्ट्स कॉलेज और वीमेंस कॉलेज पहुंचे। यहां पर राहुल छात्राओं के एक सवाल पर फंस गये, और वो जवाब नहीं दे पाये और हंसी का पात्र बन गये। यहां छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान एक छात्रा ने राहुल से पूछ दिया कि किसी के NCC पास कर लिये जाने के बाद राहुल गांधी NCC केडेट्स को क्या देंगे? इसका जवाब राहुल को नहीं सूझा। उन्होंने कहा कि मैं एनसीसी ट्रेनिंग की डिटेल्स और इस तरह की चीजों के बारे में नहीं जानता, इसलिए मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगा।
उन्होंने ईमानदारी से जवाब दिया
राहुल गांधी का यह जवाब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा और लोग इस पर प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ ने इस जवाब को लेकर राहुल गांधी को ट्रोल किया, तो कुछ उनके समर्थन में हो लिये। एक यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी को इस बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने ईमानदारी से जवाब दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वे दूसरे नेताओं की तरह नहीं है जो कुछ पता ना होने पर भी उस विषय पर बोलते रहते हैं।







