लखनऊ, 02 सितम्बर 2018: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राम मंदिर के सवाल पर कहा कि राम मंदिर की तिथि भगवान राम ही तय करेंगे, जो काम होना होगा वह होकर ही रहेगा, इसे कोई टाल नहीं सकता है। सभी को आशावादी होना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारें अयोध्या जाने से डरती थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ वर्ग में बच्चों को आधुनिक शिक्षा से क्यों वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की उन्हें केवल मजहबी शिक्षा तक क्यों सीमित किया जा रहा है। हमने इसलिए मदरसों को आधुनिकीकरण के लिए योजनाएं बनाई हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बैंक की शाखाएं खोलने की मांग आज काफी हद तक पूरी हो गई है। उनके घर तक बैंक सेवाओं का लाभ पहुंचाने तथा अपना बचत धन सुरक्षित रखने का अवसर मिलेगा इसका सबसे अधिक लाभ गरीबों छोटे व्यापारियों समय से करोड़ों लोगों को मिलेगा। जो अपने आसपास के क्षेत्र में बैंक नहीं होने के कारण चिटफंड में रुपए जमा करने पर मजबूर होते थे या चाहकर भी बचत नहीं कर पाते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार चिटफंड कंपनियां गरीबों की गाढ़ी कमाई लेकर भाग जाती थी। ऐसी कंपनियां इलाके में अपने कार्यालय बंद कर दूसरे यही धंधा करती थी लेकिन सरकार चाह कर भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाती थी। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आई पी पी के शुरू होने से किसानों की भूमिका भी समाप्त हो जाएगी और जनता की गाढ़ी कमाई भी सुरक्षित रहेगी।