भाजपा साजिशों की पार्टी
लखनऊ, 210 अगस्त 2018: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय लखनऊ में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा साजिशों की पार्टी है। वह समाजवादी नेताओं के विरुद्ध कुछ भी साजिश कर सकती है। गरीबों और भूखों को दिमाग से पराजित करने की योजना भी भाजपा की है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांग तो यह है कि विकास देश के काम आए। गरीबी मिटनी चाहिए। बेरोजगारी दूर हो, भुखमरी समाप्त हो यही भाजपा से बुनियादी झगड़ा है। भाजपा ने देश को अनावश्यक मुद्दों पर उलझा दिया है। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के बहकावे में नहीं आना है क्योंकि भाजपा के प्रचार में उलझ गए तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बिगड़ जाएगा।