नई दिल्ली, 20 जुलाई 2018: अविश्वास प्रस्ताव पर हर कोई अब शत्रुघ्न सिन्हा के स्टैंड को जानना चाह रहा हैं क्योकि यह सर्व विदित कि शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के कुछ मुद्दों पर उन्हें पानी पी -पी कर कोसते हैं।
नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विहिप का पालन करेंगे और इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट करेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा मैं मानता हूं कि विपक्ष में बुद्धिजीवी हैं, लेकिन उन्हें यह कदम बाद में उठाना चाहिए था, क्योंकि अभी हमारे पास बहुमत के आंकड़े हैं और हमारा मनोबल भी ऊंचा है।
उन्होंने अपने स्टैंड के बारे में कहा कि न मैंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ी है, और न ही पार्टी ने मुझे छोड़ा है। जब तक मैं पार्टी में रहूंगा। तब तक मैं इसका समर्थन करूंगा और इसके हर एक विहिप का पालन करूंगा।
दरअसल बता दें कि इस अविश्वास प्रस्ताव पर हर कोई शत्रुघ्न सिन्हा का रुख जानना चाह रहा था क्योंकि श्री सिन्हा समय-समय पर नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलते रहते हैं।







