उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जन कल्याण की दृष्टि से सक्रिय रहती है। वह भ्रमण के माध्यम से बच्चों, महिलाओं वृद्धजनों की सहूलियतों पर विशेष ध्यान देती है। इसी क्रम में उन्होंने लखनऊ छावनी परिसर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र एवं वृद्धाश्रम, बलरामपुर अस्पताल तथा हजरतगंज थाने का भ्रमण किया। आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों से भेंट कर हिन्दी एवं अंग्रेजी का अक्षर ज्ञान और गिनती सुनी। उन्होंने कहा कि बच्चे स्लेट पर चाॅक से लिखते हैं इसलिये खाने से पहले उनमें हाथ धोने की आदत डालें।
वृद्धाश्रम में उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल लिया। उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। रसोई बलरामपुर अस्पताल के ओपीडी काॅम्प्लेक्स, पंजीयन हाॅल, पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र, सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक, ईएनटी महिला वार्ड, महिला सर्जरी वार्ड, आईसीयू डेंटल सर्जरी कक्ष का निरीक्षण किया। आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य लाभ पाने वाली महिलाओं से मिलीं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डाॅ राजीव लोचन ने उनको आंतरिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
राज्यपाल ने हजरतगंज थाने का भी भ्रमण किया। सहाय सिंह बालिका इंटर कालेज नरही की छात्राओं से भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें जगरुक्त और साहसी बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर एडीजी एस एन साबत, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी सहित जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।
– डॉ दिलीप अग्निहोत्री