रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रहीं महिलाओं को मुफ्त में परिवहन निगम की सभी बसों में यात्रा की सुविधा देने का फैसला उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्रदेव सिंह ने किया है यह सुविधा 24 घंटे यानि छह अगस्त की रात से लेकर सात अगस्त की रात तक महिलाओं को यह सुविधा मिलेगी।
एडवांस बुकिंग का पैसा वापस होगा
रक्षाबंधन के दिन यात्रा के लिए जिन महिलाओं ने परिवहन निगम की बसों में एडवांस बुकिंग करा रखी है, यात्रा के बाद काउंटरों से उनके टिकट का पैसा वापस करने की भी व्यवस्था की जा रही है।
एसी बसों में भी नहीं खरीदना पड़ेगा टिकट
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया इस बीच निगम की साधारण किराए वाली बसों के साथ ही स्कैनिया और वॉल्वो जैसी अनुबंधित बसों में भी महिलाओं को टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश परिवहन के अलग-अलग बस डिपो, वाई-फाई समेत दूसरी सेवाओं का लोकार्पण करने के दौरान सीएम योगी ने यह घोषणा की. गुरुवार को सीएम योगी ने राज्य परिवहन के 7 बस डिपो का लोकार्पण और 3 बस डिपो का शिलान्यास किया. इसके साथ ही सीएम योगी ने यूपी के 66 जनपदों के 75 बस स्टेशनों पर wi-fi और 10 वॉटर एटीएम का शुभारंभ भी किया।
इस मौके पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 22 करोड़ जनता की सेवा के लिए परिवहन निगम हमेशा तैयार है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन को आत्मनिर्भर और यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा, ”एक समय लग रहा था कि परिवहन का निजीकरण हो जाएगा, लेकिन नई सरकार बनने के बाद सराहनीय काम किया गया है।”







