वरिष्ठ इतिहासकार एवं पद्मश्री योगेश प्रवीण अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। पद्मश्री डॉ योगेश प्रवीण जी विद्यांत कॉलेज के अनेक कार्यक्रमों में सहभागी होते थे। यहां के प्रति उनका लगाव था। वह यहां अध्यापक रहे।

कहते थे कि यहां आकर अनगिनत यादें ताजा हो जाती है। 5 मार्च को भी वह विद्यांत यहां आये थे। उनके विद्वतापूर्ण विचार सुनने व उनको सम्मानित करने का कॉलेज को अवसर मिला था। अब वह हमारे बीच नहीं है! – विन्रम श्रद्धांजलि







