लखनऊ। बिम्ब सांस्कृतिक समिति की ओर से संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से नवीनतम हास्य नाटक ‘हम तो चले हरिद्वार’ की प्रस्तुति होगी। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में 12 अक्टूबर को शाम सवा सात बजे रामकिशोर नाग के लिखे नाटक के मंचन से पहले तीन बजे इसी शीर्षक से सद्य प्रकाशित नाट्य संग्रह का विमोचन भी बली हाल में ही होगा।
संस्था के सचिव महर्षि कपूर ने बताया कि राम किशोर नाग ने अब तक ममता, रांग नम्बर,उ बंगला नम्बर 302, कबीर एक ध्रुव तारा, से मोहन, द कान्ट्रैक्ट आदि 46 नाटक लिखे हैं। इनमें से अधिकांश मंचित हो चुके हैं। नाट्य संकलन हम तो चले हरिद्वार से पहले उनके लिखे तीन तीन नाटकों के दो नाट्य संग्रह ‘वन टू का फोर’ और ‘इटैलियानो’ भी प्रकाशित हो चुके हैं। नाटक का पूर्वाभ्यास महर्षि कपूर के निर्देशन में जानकीपुरम में चल रहा है।







