Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सियासी किरदार की हसरत लेकर चले गए अनुपम श्याम

    ShagunBy ShagunAugust 9, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 688

    नवेद शिकोह

    अनुपम का अर्थ होता है बेमिमास। अपने नाम के अनुरूप अनुपम श्याम बेमिसाल अभिनेता थे। जिन्दगी ज्यादा नसीब होती और मौत कुछ और मोहलत दे देती तो शायद ये अभिनेता अच्छा नेता भी साबित होता। तमाम कलाकारों की तरह ये भी सियासत में एंट्री लेना चाहते थे। विधायक या सांसद बनकर विधानसभा या लोकसभा में कला और कलाकारों के हित में आवाज़ उठाना चाहते थे। लेकिन मौत ने ये हसरत पूरी नहीं होने दी।

    यूपी में कलाकार ट्रेक बदलकर सियासी की तरफ खूब भाग रहा है। अब यहां कला पर सियासत ज्यादा हावी होने लगी है। शायद कलाकारों को लगने लगा है कि उत्तर प्रदेश में कला से ज्यादा सियासत का स्कोप है। हुनरमंदों को कला मे कम राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी होने लगी है। यूपी के ज्यादातर सफल कलाकार सियासत मे आ गए। कोई सांसद बना तो कोई विधायक। लोकसभा या विधानसभा चुनावों में यूपी के कलाकारों की खूब उपस्थिति होती है।

    आज हम सब को छोड़ कर जाने वाले एक बेहतरीन अभिनेता की सियासत मे आने की हसरत पूरी नहीं हो सकी।
    अभिनेता अनुपम श्याम नहीं रहे। यूपी के प्रतापगढ़ की माटी की ये प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं थी। बतौर अभिनेता हर तरह का किरदार हासिल करने वाले अनुपम सियासत का वास्तविक किरदार पाने में असफल रहे। सियासत में आने की उनकी हसरत पूरी नहीं हो सकी। बताया जाता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में वो भाजपा से टिकट चाहते थे। वो लखनऊ भाजपा कार्यालय भी आते रहे। इस अभिनेता को रील लाइफ मे तो नेताओं के खूब किरदार मिले लेकिन रियल लाइफ में इन्हें नेता बनने या चुनाव लड़ने का टिकट नहीं मिला।

    अनुपम श्याम के चले जाने का ग़म इसलिए भी ज्यादा है कि अभी बहुत कुछ बाकी था। इस कलाकार की मौत से यूपी में ज्यादा मायूसी है।

    एक ग़म ये कि कला में यूपी की उर्वरक माटी अब बंजर होती जा रही है, दूसरी ये तकलीफ कि इस माटी की पुरानी नामचीन प्रतिभाएं धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हैं।

    मुफलिसी वाले रंगमंच के स्ट्रगलर की आग मे तप कर अनुपम श्याम नाम का अभिनेता का अभिनय तप कर कुन्दन बना था।
    अपने नाम के मुतालिक़ अनुपम बेमिसाल एक्टिंग के हुनर के मालिक थे। गर्दिश के दौर से गुजर रहे हिंदी थियेटर से छोटे और बड़े पर्दे पर छलांग लगा कर एक विशिष्ट पहचान बनाने वाले मनोहर श्याम बीमार और परेशान चल रहे थे। योगी सरकार ने उन्हें आर्थिक मदद भी दी थी।

    64 वर्षीय इस अभिनेता का मुंबई के एक अस्पताल मे इलाज चल रहा था। टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक प्रतिज्ञा के किरदार सज्जन सिंह ने इन्हें विशिष्ट पहचान दिलाई। जबकि इनके अभिनय का सफर करीब तीन दशक तक थियेटर से लेकर टीवी फिक्शन और दर्जनों बेहतरीन फिल्मों के मील के पत्थरों से गुजरता रहा।

    इन्हें पॉलिटिक्स में आने की हसरत थी। चुनावी मौसम में इन्हें लखनऊ भाजपा कार्यालय मे भी देखा गया। रोबदार चेहरे और शानदार अभिनय के धनी अनुपम श्याम ओझा के जाने से अभिनय की दुनिया गमगीन है। खासकर लखनऊ के वे साथी दोस्त बेहद दुखी हैं जिनके साथ उन्होंने भारतेंदु नाट्य अकादमी से अभिनय का सफर शुरू किया था। दोस्तों को इंतेजार रहता था कि किसी सिलसिला में वो लखनऊ आएं तो पुरानी यादों की बातों के साथ यारों की महफिल सजे।
    अफसोस लखनऊ मे पुराने कलाकरों की आइंदा किसी महफिल में अब अनुपम श्याम नहीं होंगे। उनकी बातें,यादें, जिक्र ज़रूर होते रहेंगे। उनकी मेहनत,स्ट्रगल और जज्बें के तस्किरे नई पीढ़ी को कुछ कर गुजरने की प्रेरणा भी देते रहेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    Welcome the hike in allowances, but grant equal relief to electricity workers too!

    भत्तों में बढ़ोतरी का स्वागत, लेकिन बिजली कर्मियों को भी समान राहत दो!

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    July 9, 2026
    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    July 8, 2026
    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    July 8, 2026
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading