तंज खबर पर:
वायरस प्रयोगशाला में तैयार हुआ : गडकरी
इसी बात से तो ड्रैगन लगातार बच रहा है!
छोटे मझोल उद्योगों को आसान कर्ज (एक खबर)
मर्ज से निपटने को माहौल भी बनाना होगा।
यूपी के सभी जिले कोरोना से प्रभावित (एक खबर)
अब कहने को नहीं रहेगा कि हम बचे रह गए थे !
रियल एस्टेट को छह माह की राहत (एक खबर)
उसके बाद यह कमाल दिखाएगा!
अवैध वसूली में चौकी इंचार्ज समेत आठ निलम्बित (एक खबर)
लॉकडाउन में भी धंधा चालू आहे।
लौटे श्रमिकों को गांव में ही रोजगार (एक खबर)
शायद अब बाहर न जाना पड़े!







