Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    दम तोड़ती साहित्यिक पत्रिकाएं

    ShagunBy ShagunSeptember 1, 2020 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612
    ‘पहल’, ‘तद्भव’, ‘वसुधा’, ‘अकार’, ‘कथाक्रम’ आदि पत्रिकाएं कितनों के यहां आती हैं और कितने लोग इन्हें पढ़ते हैं। कम शायद बहुत ही कम। कुछ ही लोगों तक पहुंच है इन साहित्यिक पत्रिकाओं की। अभी ये, कैसे भी करके, चल रही हैं। मगर कब तक। जब तक इनके संपादक हैं। उनके बाद इन पत्रिकाओं का क्या होगा, अंजाम हमें मालूम है। साहित्य में युवा पीढ़ी की रुचि कितनी है, अपवाद छोड़कर, ये हमें मोबाइल पर उनकी गर्दनें झुकी देखकर पता चल ही जाता है।
    60 और 70 के बाद की पीढ़ी फिर भी कुछ पुरानी चीजों को संभाले व संजोए हुए है। 2000 के बाद की पीढ़ी कभी पुराना कुछ संभाल पाएगी, मुझे शक है। दुनिया और जमाना जितनी तेजी से बदलकर डिजिटल होता जा रहा है, ऐसे में साहित्यिक पत्रिकाओं का वर्तमान और भविष्य ‘शून्य’-सा हो गया है। नई पीढ़ी के पास समय नहीं। समय है फिर भी नहीं।
    कादम्बिनी का बंद होना मेरे जैसे लोगों के लिए किसी ‘बुरी खबर’ या ‘सदमे’ से कम नहीं। यह वह पत्रिका है, जिसे पढ़कर हमने साहित्य, समाज और संस्कृति के प्रति अपनी सोच विकसित की। दुखद है कि अब यह हमारे बीच न रहेगी। पर इसके न रहने पर कितने लोग ‘अफसोस’ जताएंगे? बहुत कम। क्योंकि उनके लिए किसी भी पत्रिका का बंद होना कोई खबर नहीं होता। उनकी जिंदगी जैसी है, वैसी ही चलती रहेगी।
    अभी ‘हंस’ और ‘कथादेश’ जैसी बड़ी पत्रिकाएं हमारे बीच हैं लेकिन कब तक! जब हम ‘धर्मयुग’, ‘सारिका’, ‘साप्ताहिक हिंदुस्तान’, ‘दिनमान’ जैसी पत्रिकाओं के बंद होने पर चुप बैठे रहे, कोई आश्चर्य नहीं कि कल को ‘हंस’ और ‘कथादेश’ के बंद होने पर भी कुछ न बोलें। आर्थिक पक्ष इतने कमजोर हैं कि पत्रिकाएं निकलें भी तो कैसे।
    सुधीर विद्यार्थी को अपनी पत्रिका ‘संदर्श’ को निकालना इसलिए स्थगित करना पड़ा क्योंकि उनके पास संसाधन नहीं। हसन जमाल की ‘शेष’ का भी कुछ पता नहीं कि वो निकल भी रही है या बंद हो गई। – अंशुमाली रस्तोगी

    Shagun

    Keep Reading

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading