Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    हे नारी!- हृदय को झकझोरतीं अलका शुक्ला की कुछ कविताएं

    By April 10, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 609
    स्त्री विमर्श व सशक्तीकरण को छूती तथा हृदय को झकझोरतीं कुछ कविताएं –

    हे नारी!

    हे नारी! उठ कर हिम्मत अब सबला बनकर जीना है।
    हाँ! तुम ही इस जग में ईश्वर की अनुपम रचना हो।।
    क्यूँ फिर इस दुर्बल मन से जीवन का भार यूँ ढोना है?
    तुम तो ममता, प्रेम, दया और करुणा का गहना हो।।
    हे नारी! तेरा मन ही तो धरती के धैर्य का आईना है।
    हाँ! सब कुछ संभव तुमसे है तुम मातृशक्ति की महिमा हो।।

    मेरे घर की सुबह

    मेरे घर-मेरे गाँव में नहीं है कोई प्राकृतिक सुंदरता।
    नहीं झील-नदियाँ नहीं सागर, पर्वत और पठार।
    फिर भी प्रकृति मेरे घर लाती सुबहोशाम बहार।।
    मेरे कमरे के रोशनदानों में गौरैया के बच्चों का चहचहाना।
    खिड़कियों के आस-पास खेलते बंदरों के छोटे-छोटे बच्चे।
    बन चुके हैं ये सब मेरे दोस्त बहुत-बहुत अच्छे।।
    सूरज की पहली किरण आकर मुझको दुलारती।
    मम्मी-पापा की आवाज मुझे जगाने को जैसे ही आती।
    वैसे ही ‘किच्ची’ और चिड़ियाँ भी अपनी भाषा में मुझको जगातीं।।

    लड़की होना

    बड़ा मुश्किल है यूँ लड़की होना।
    मासूम सी,डरी-सहमी सी
    बंदिशों में जकड़ी सी…..
    बड़ा मुश्किल है अपनी मर्जी रख पाना।
    न खुद के मन के विषय थे,न खुद के मन की डिग्रियाँ।
    न खुद के मन के कपड़े, न खुद के मन के गहने।
    न भाईयों जैसे आजाद थे बस हर काम में टोक के अंदाज थे।
    थोड़ा गुमसुम सा होकर भी खुश थे उन बंदिशों उन टोक के अंदाज में।
    बड़ा मुश्किल है यूँ लड़की होना।
    भोली सी, सीधी सी ख्वाबों में खोयी सी…
    बड़ा मुश्किल था ख्वाबों को सच कर पाना।
    बड़ा मुश्किल है अपनी मर्जी रख पाना।।

    लड़की

    जब मैं खोजती हूँ खुद को अपने मन की गहराईयों में।
    उलझी पाती हूँ, मैं समाज की ऊँच-नीच की खाईयों में।।
    हाँ! मैं नहीं समझ पाती खुद को
    कि मेरा वजूद क्या है?
    माँ अक्सर बताती, लड़कियों की ज़िंदगी तो होती दुश्वारियों में।।

    मेरे देश के लोग

    मेरे देश के बहुत से लोगों को
    मेरे देश के ही कुछ लोगों ने।
    जातियों, मजहब और दलों के
    खांचों में रखा है बड़े गर्व से।।
    जब जैसे जरूरत पड़ती ये लोगों का वैसे प्रयोग करते।
    और लोग भेड़-बकरियों की तरह इनके बहकावे में आते।।
    कभी जातिवाद, संप्रदायवाद तो कभी क्षेत्रवाद को लेकर।
    खुद आपस में तैयार कर लेते तनाव इतना इन नेताओं को लेकर।।
    करें भी क्या ये बहुत से लोग!
    इनके अंदर इतने वाद मढ़ दिये हैं, उन कुछ लोगों ने।
    कि वह इन विभिन्न वाद के गुलाम के अलावा कुछ नहीं।।
    वह बहुत से लोग आजाद नहीं होना चाहते।
    गुलामी की परम्परा से मोह तोड़ना नहीं चाहते।।
    – अलका शुक्ला

    Keep Reading

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    कंसाई नेरोलैक ने ‘पर्मा नोहीट’ से मंदिरों के तपते रास्तों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक कम किया

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading