Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    ‘पुस्तक मेला’ लखनऊ के रवीन्द्रालय लान में पांच सितम्बर से

    By September 1, 2018Updated:September 1, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639
    • गीतऋषि नीरज को समर्पित होगा बुक फेयर
    लखनऊ, 1 सितम्बर 2018: रवीन्द्रालय लान चारबाग में गीतऋषि गोपालदास नीरज को समर्पित राष्ट्रीय पुस्तक मेला शिक्षक दिवस पांच सितम्बर से 10 दिन तक चलेगा। मेले के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल राम नाईक आमंत्रित हैं। निःशुल्क प्रवेश वाले इस पुस्तक मेले में पुस्तक प्रेमियों को विभिन्न प्रकार की पुस्तकें नये कलेवर में प्राप्त हो सकेंगी।
    इस पुस्तक मेले में देश भर के जाने माने प्रकाशक सम्मिलित होंगे जिनमें राजकमल प्रकाशन, लोकभारती प्रकाशन, राजपाल एण्ड संस, प्रभात प्रकाशन, सम्यक प्रकाशन, ओशो दर्शन, साहित्य भण्डार, भारतीय कला परिषद, संत निरंकारी मिशन, वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, पब्लिकेशन डिविजन मुख्य हैं। इनके अतिरिक्त एनसीपीयूएल, गौतमबुक सेण्टर, क्रिएटिव साइन्टिफिक एड्स, राजबुक कम्पनी, सेन्ट्रल हिन्दी डायेक्ट्रेट, विधि बुक्स, दिल्ली व प्रदेश की उर्दू अकादमी, सुभाष पुस्तक भण्डार, शेखर बुक सेण्टर, पीएम पब्लिकेशन, किड्स फैक्ट्री, सामयिकी प्रकाशन, गिडियन्स, साहित्यगंधा, बुक एडिट, साई बुक इण्टरनेशनल, हेल्प यू ट्रस्ट, स्टूडेण्ट बुक सेन्टर, नैयर बुक सर्विस, प्रतीक बुक्स, मुकेश बुक्स सेण्टर, करन बुक सर्विस, देव बुक्स, रीडर्स डेस्टीनेशन आदि भी सम्मिलित होंगे।
    मेला आयोजक देवराज अरोड़ा ने पत्रकारों को बताया कि गागर में सागर भरने जैसा काम करने वाले इस मेले के साहित्यिक कार्यक्रम की श्रंखला में पुस्तकों के लोकार्पण, संगोष्ठी, विचारगोष्ठी का आयोजन, काव्य गोष्ठी, कवि सम्मेलन, मुशायरा नियमित आयोजित होंगे। इस अवसर पर निर्मला सिंह, अलका प्रमोद आदि साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा। विशिष्ट कार्यक्रमों में गीतऋषि गोपालदास नीरज को समर्पित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। सर्च फाउण्डेशन की ओर से एक प्रशासनिक अधिकारियों का कवि सम्मेलन भी होगा।
    सम्मान की श्रंखला में साहित्यकार शिरोमणि सम्मान कथाकार शिवमूर्ति को प्रदान किया जायेगा। लखनऊ सेवा रत्न सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने प्रतिष्ठित मनीषियों मो. अली साहिल (शायर), सुल्तान शाकिर हाशिमी (पत्रकार), पद्मा गिडवानी (लोक संगीत), मुनव्वर अंजार (खेल), डॉ.रंगनाथ मिश्र ‘सत्य‘ (साहित्य), अनिल रस्तोगी (नाटक), संजीव जायसवाल ‘संजय‘ (बाल साहित्य), बिन्दु जैन (उद्घोषणा), पृथ्वीराज चौहान (प्रसारण) व आत्मप्रकाश मिश्र (साहित्यिक प्रस्तुति) को दिया जायेगा। इस वर्ष से प्रारम्भ ‘लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड’ से शायर मुनव्वर राना अलंकृत होंगे।

    Keep Reading

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026
    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading