Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    सोशल मीडिया के मूर्ख!

    By April 1, 2018 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547

    व्यंग्य: अंशुमाली रस्तोगी

    पत्नी मुझे सोशल मीडिया का मूर्ख कहती है। पत्नी है। सच ही कहती होगी! यों भी, पत्नियां अपने पतियों के बारे में ‘झूठ’ कहती कब हैं! खुद के बारे में पत्नी के कहे का पहले कभी बुरा नहीं माना तो अब क्या मानूंगा! यह क्या कम बड़ी बात है कि पत्नी मेरे बारे में ‘कुछ कहती’ है। ‘सही’ कहती है या ‘गलत’; यह अलहदा बहस का मुद्दा हो सकता है। मगर मैं बहस कभी नहीं करना चाहूंगा। पत्नी के कहे पर पति को बहस कभी करनी चाहिए भी नहीं। बहस बेलन में तब्दील होते देर ही कितनी लगती है।

    जी हां, मुझे यह स्वीकार करने में रत्तीभर एतराज नहीं कि मैं सोशल मीडिया का मूर्ख हूं। जिनके लिए होगा लेकिन मेरे लिए मूर्ख होना न तो पाप है न शर्मिंदा होने का कोई कारण। खुशनसीब होते हैं वो जिनमें मूर्खता जन्मजात होती है। मुझमें है, इस बात का मुझे गर्व है।

    एक मैं ही क्यों सोशल मीडिया पर मौजूद हर शख्स किसी न किसी लेबल पर मूर्ख ही है। अपनी मूर्खता का प्रमाण वो अक्सर अपनी पोस्टों से देता रहता है। कुछ मूर्ख तो इतने महान हैं कि वे 24×7 फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से समाज-दुनिया में क्रांति करने का जोर लगाते रहते हैं। पर क्रांति है की होना तो दूर, उनके आस-पास भी नहीं फटकती। क्रांति कोई लड्डू-पेड़ा थोड़े ही है कि खाया और हो गई।

    सोशल मीडिया पर मूर्खता दर्शाने का अपना आनंद है। किसी भी छोटे से छोटे मुद्दे पर ट्रॉलिंग का लेबल चढ़ा कर उसे एकाध दिन खूब भुनाया जा सकता है। जिसे देखो वो ही बहती गंगा में हाथ धोने आ जाता है। आनंद तो वे लोग भी खूब लेते हैं जो अक्सर ट्रोलिंग पर लंबा-चौड़ा भाषण देते पाए जाते हैं।

    दूसरे की मूर्खता पर हंसना सबसे आसान होता है बा-मुकाबले अपनी मूर्खता पर हंसने के।

    मैं तो कहता हूं, सोशल मीडिया की गाड़ी चल ही हम जैसे सोशल मूर्खों के कारण रही है। अगर हम अपनी मूर्खताओं को जग-जाहिर न करें तो न यहां कोई हंसे न मुस्कुराए। सब बुद्विजीवियों की तरह या तो माथे पर बल डाले बैठे रहें या फिर किसी गंभीर विमार्श में अपनी खोपड़ी खपाते रहें। वो तो बुद्विजीवियों ने सोशल मीडिया पर अपना कब्जा जमा रखा है वरना यह प्लेटफॉर्म उनके लिए है ही नहीं। वे तो किताबों के पन्नों पर ही चंगे लगते हैं।

    जो करते हों उनकी वे जाने पर मैं सोशल मीडिया पर जरा भी बुद्धि का इस्तेमाल नहीं करता। यह वो जगह है ही नहीं जहां बुद्धि को खर्च किया जाए। यह तो नितांत मनोरंजन की जगह है। जहां आप अपनी निजताओं का त्याग कर सुकून भरी सांस ले सकते हैं। अपने खान-पान से लेकर सोने-जागने तक के सिलसिले को लिख अपनी वॉल भर सकते हैं। तिस पर भी आप जुकरबर्ग को सिर्फ इसलिए कोसते रहें कि उसने आपकी निजता का ख्याल नहीं रखा, तो महाराज आप बहुत बड़े वाले हैं। अपनी निजता अपने हाथ। जुकरबर्ग ने कोई ठेका थोड़े न लिया हुआ है आपकी निजताओं के सरंक्षण का।

    लेकिन मुझ जैसे मूर्ख इन सब बोगस चिंताओं में नहीं पड़ते। हम सोशल मीडिया के मूर्खों का कुछ भी निजी नहीं। सबकुछ पब्लिक है। जो भी जब चाहे हमारी मूर्खताओं का आनंद उठा सकता है।

    इसीलिए तो मैं पत्नी के मुझको सोशल मीडिया का मूर्ख कहने का बुरा नहीं मानता। अपने पति की काबिलियत को पत्नी से बेहतर कोई समझ सका है भला! नहीं न…!

    तो अपनी मूर्खताओं पर खिझिये नहीं, उन्हें एन्जॉय कीजिए। जैसे मैं करता रहता हूं। सोशल मीडिया का लुत्फ खुद मूर्ख बने लिया ही नहीं जा सकता।

    Keep Reading

    The residents of Banda are filled with pride upon seeing Banda's name ranked among the very best in the world!

    विश्व में बांदा का अव्वल दर्जे में नाम देख गर्व में बांदावासी!

    ‘सेल्स’ अब सिर्फ बिजनेस नहीं, जीवन का जरूरी कौशल है! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की नितीन ढबू की किताब का विमोचन

    ‘सेल्स’ अब सिर्फ बिजनेस नहीं, जीवन का जरूरी कौशल है! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की नितीन ढबू की किताब का विमोचन

    Grand Launch of 'Gudiya Ka Byah'—an Engaging Radio Play for Children

    बच्चों के लिए दिलचस्प रेडियो नाटक ‘गुड़िया का ब्याह’ का भव्य विमोचन

    'Raat': Sleep is broken, but life drags on - A review of Hare Prakash Upadhyay's story.

    ‘रात’ : नींद टूटती है, लेकिन जीवन घिसटता रहता है – हरे प्रकाश उपाध्याय की कहानी पर एक समीक्षा

    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading