Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बुक फेयर लखनऊ में चुनिए नई किताबों में ज्वलंत मुद्दे

    By September 6, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 551
    • रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा राष्ट्रीय पुस्तक मेला
    • आज मिलेगा कथाकार शिवमूर्ति को साहित्यकार शिरोमणि सम्मान
    लखनऊ, 6 सितम्बर। सिनेमा हाल में नई फिल्म, टीवी पर असल ब्रेकिंग न्यूज या सीरियल, मोबाइल पर वायरल मैसेज़ का जो मजा है, ठहरी हुई माध्यम किताबों में ज्वलंत विषयों, चर्चित व्यक्तित्वों और सामयिक साहित्य का आनन्द इसके मुकाबले कई गुना ज्यादा है।
    इस आनन्द का स्वाद लेने यहां रवीन्द्रालय लाॅन चारबाग में कल से शुरू हुए राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पुस्तक प्रेमियों का उमड़ना प्रारम्भ हो गया है। पुस्तक मेला यहां 14 सितम्बर तक सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलेगा। कल के कार्यक्रमों में कथाकार शिवमूर्ति को साहित्यकार शिरोमणि सम्मान विशिष्ट होगा।
    नये पुस्तक मेला स्थल पर नई किताबों के लिए युवा वर्ग की चाहत सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है। सम्यक प्रकाशन के स्टाल पर ज्वलंत विषयों पर रुपये की समस्या, आरक्षण किसका और क्यों व जाति उत्पत्ति का भ्रमजाल जैसी नई किताबें हैं। पीएम पब्लिकेशन के स्टाल पर विश्वप्रसिद्ध जीवनी शृंखला में आदि शंकराचार्य से लेकर योगी आदित्यनाथ व विराट कोहली पर नई किताबें हैं।
    उर्दू अकादमी के स्टाल पर असलम जमशेदपुरी की असमत सनासी के अलावा शख्सियात सीरीज में 11 व्यक्तित्वों में मलिकजादा मंजूर अहमद, आजिज देहलवी, सालिक लखनवी, निदा फाजली, सागर खैयामी आदि पर किताबें हैं। साहित्य भण्डार में 50 रुपये की लगभग ढाई सौ पुस्तकों में से 20 नई पुस्तकों में नासिरा शर्मा की दूसरी जन्नत, प्रज्ञा की गूदड़़ बस्ती, अश्क की बहू भूमिका द्विवेदी की आसमानी चादर, जीतेन्द्र भाटिया की यहां से शहर को देखो, जैसी कई नई साहित्यिक पुस्तकें हैं। सामयिक प्रकाशन में खबरनवीसी, 72 धड़कनें 73 अरमान, ख्वाहिशों के खाण्डव वन व मारीशस के हिन्दी लेखक अभिमन्यु अनत की अपना मन उपवन जैसी किताबें प्रमुख हैं।
    स्टाल नम्बर 64 पर डैन ब्राउन की बेस्ट सेलर द विंची कोड के हिन्दी संस्करण को बहुत प्रसंशक मिल रहे हैं। राजपाल के स्टाल पर डा.अशोककुमार पाण्डेय की कश्मीरनामा, भगवन्त अनमोल की जिंदगी फिफ्टी-फिफ्टी, गीताश्री की लेडीज सर्कल व प्रवीनकुमार की छबीला रंगबाज का शहर इस वर्ष की नई आमद हैं। एनसीपीयूएल के स्टाल पर कुलियाते ख्वाजा अहमद अब्बास, कुलियाते फिराक, कुलियाते खलीलुलरहमान आजमी जैसी नई किताबें हैं। ऐसी ही नई किताबें मेले के अन्य बहुत से स्टालों पर हैं। हिन्दी दिवस तक चलने वाले मेले में कोई भी किताब हर पुस्तकप्रेमी को कम से कम 10 प्रतिशत छूट में मिलेगी।
    पुस्तक मेले में आज: 7 सितम्बर 2018
    पूर्वाह्न 11.00 बजे – नवसृजन संस्था की संगोष्ठी
    अपराह्न 2.00 बजे – तहजीबे अवध फाउण्डेशन का युवा काव्य समारोह
    शाम 6.30 बजे – साहित्यकार शिरोमणि सम्मान- शिवमूर्ति
    शाम 7.00 बजे – कविता लोक कार्यशाला  

    Keep Reading

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    राम मंदिर-अयोध्या चंदा घोटाला: मथुरा में भी बड़ा चोरी का आरोप, SIT ने शुरू की तेज कार्रवाई

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    Mithilesh Shukla, who used to throw his weight around by posing as a Noida IPS officer, was thoroughly exposed in Lucknow!

    नोएडा IPS बनकर रौब झाड़ने वाले मिथिलेश शुक्ला की लखनऊ में धज्जियाँ उड़ीं!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Minors turning violent, and childhood losing its innocence: Who, ultimately, is to blame?

    बेटियों के साथ दरिंदगी को लेकर कैसे जी रहा है ये सभ्य समाज!

    June 17, 2026

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    June 17, 2026
    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    June 17, 2026

    राम मंदिर-अयोध्या चंदा घोटाला: मथुरा में भी बड़ा चोरी का आरोप, SIT ने शुरू की तेज कार्रवाई

    June 17, 2026
    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    June 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading