पीएनबी घोटाले में जोगीरा सा रा रा
जोगीरा सा रा रा…, जोगीरा सा रा रा…।
घाट-घाट का पीके पानी, तब किया यह काम।
जइसे काम बना अपना, उड़ गए नीरव धाम,
जोगीरा सा रा रा…, जोगीरा सा रा रा…,
माल्या -ललित स्वागत में खड़े बोले
और बढ़ाओ अपना नाम।
देखो डंका बज रहा भारत में, अब तुम्हारे नाम,
देखो क्या गुल खिलाकर आये हो,
मीडिया कर रही दिन-रात तुम्हारे गुणगान,
बोलो सा रा रा…, जोगीरा सा रा रा…।
बुरा न मानो होली है।







