Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    उस रोज रसोड़े में कौन था?

    ShagunBy ShagunSeptember 1, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 558
    व्यंग्य: अंशुमाली रस्तोगी
    बरेली के बाजार में गिरे झुमके का न मिल पाना और ‘रसोड़े में कौन था’ का रहस्य न मालूम चल पाना देश की बड़ी समस्याएं हैं। मगर अफसोस इन समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं। बस ऐसे ही तो समस्याएं जमा होती रहती हैं। जनता सवाल पूछती है पर जवाब किसी के पास नहीं होता। सरकार की किरकिरी होती है। जांच एजेंसियों पर शक गहराता है। देश की इज्जत को बट्टा लगता है। लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है। बनाने वाले ढेर तरह की बातें बनाते हैं। लोग हैं, कुछ तो कहेंगे ही।
    मीडिया भी इन दिनों सोते-जागते, उठते-बैठते, खाते-पीते एक ही सवाल पूछ रहा है कि उस रोज रसोड़े में कौन था? हालांकि अभी वो सुशांत और रिया के बीच फंसा हुआ है तब भी रसोड़े पर बात कर ही लेता है। और फिर खाली कुक्कर को गैस पर चढ़ा देना ‘अपराध’ जैसा है। बहू को इतना भी सेंस नहीं। भला इस लापरवाही को कौन सास बर्दाश्त करेगी। बावजूद इसके अभी कोई भी श्योर नहीं कि रसोड़े में था कौन? राशि बेवजह बदनाम हो रही है।
    मेरे विचार में सीबीआइ को इसकी जांच सौंपी जानी चाहिए। नहीं तो अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की भी मदद ली जा सकती है। मैं नहीं चाहता नेशन इस रहस्य को जानने से वंचित रह जाए कि रसोड़े में कौन था! 57 सेकेंड के इस वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। हर किसी की ज़बान पर एक ही सवाल है कि रसोड़े में कौन था? मगर यह सवाल सवाल ही न बना रहे इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। दूध का दूध पानी का पानी होना ही चाहिए। इस विषय पर लाइव वार्तालाप होना चाहिए। बड़ी-बड़ी सर्च कंपनियों को इस काम पर लगा देना चाहिए। खबरिया चैनलों व साहित्यिक आयोजनों में इस मुद्दे पर बहस होनी चाहिए। विमर्श हो। देश का हर व्यक्ति अपना कामधाम छोड़ रसोड़े में कौन था, खोजने में लग जाए।
    रसोड़ा, चना और कुक्कर प्राथमिकता बनें। मैंने कुछ ऐसा ही किया है। दफ्तर में काम से अधिक चर्चा रसोड़े पर किया करता हूं। दिन में कई-कई बार उस वीडियो को देखता हूं। व्हाट्सएप ग्रुप में भी रसोड़ा ही छाया रहता है। लोगों का ध्यान कोरोना से भटकर रसोड़े पर टिक गया है। कभी-कभी लगता है, देश में ‘रसोड़ा-क्रांति’ चल रही है। एक तरफ रिया है दूसरी तरफ रसोड़ा। दोनों के बीच होड़ लगी है, ‘शोहरत’ का खिताब किसकी झोली में आएगा।
    लोगों को दिल लगाने का बहाना मिल गया है। आज के दौर में दिल लगाना सबसे कठिन काम है। दिल लग गया तो उसे बहलाना भी पड़ेगा। न्यूज़ चैनलों पर सुशांत, रिया और रसोड़ा यही सब दिल लगाने और बहलाने के काम आ रहे हैं। वाकई, देश कितना बदल चुका है। धीरे-धीरे कर रसोड़े में तब्दील होता जा रहा है।
    बरेली में गुम हुआ साधना का झुमका भले न मिला हो, पर प्रार्थना कीजिए, रसोड़े में कौन था जल्द मिल जाए। यह बड़ा टास्क है। मुझे हल्का-सा शक है, रसोड़े में कहीं ‘कवि’ तो नहीं था!

    Shagun

    Keep Reading

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading